ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में 2 दिन और रहेगा हीटवेव का असर, बुधवार से बारिश का दौर

2 जुलाई को हरियाणा में दस्तक दे सकता है प्री मानसून

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : मौसम इस बार हरियाणा में अपना रंग बार-बार बदल रहा है। मार्च महीने में गर्मी ने एकदम दस्तक दी, लेकिन फिर मौसम बदल गया। अब जून में भी लगने लगा था कि हरियाणा के लोगों को लू से निजात मिल गई है, लेकिन एक बार फिर हरियाणा का तापमान आसमान छूने लगा है। रविवार को हरियाणा के भिवानी में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। कल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से ऊपर दर्ज किया गया है।

आज 29 जून 2026 का पंचांग और राशिफल

प्रदेश में तेज गर्मी के बीच रविवार को कुछ हिस्सों में मौसम बदल गया। दोपहर को भिवानी, कैथल के पूंडरी और फतेहाबाद के रतिया में बारिश हुई। शाम होते-होते रोहतक, सोनीपत और नारनौल में भी मौसम बदला। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी दी है कि राज्य में 2 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवाओं की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। जिस कारण कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई है। 2 जुलाई के बाद मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से प्री-मानसून बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग 29 जून के लिए प्रदेश के 11 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में आज गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में मौसम का डबल अटैक बताया। इन जिलों में जहां हीटवेव की संभावना व्यक्ति गई है, वहीं इन इलाकों में कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में हीटवेव का असर नजर आएगा लेकिन बुधवार को प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में बारिश की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी मध्य और दक्षिणी इलाकों में बारिश दर्ज की जाएगी। एक और दो जुलाई को प्रदेश में इसी प्रकार का मौसम रहने वाला है। प्रदेश में 2 जुलाई को प्री मानसून की दस्तक होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना होने की संभावना है।

मुठभेड़ के बाद पशु पालकों के लिए सिरदर्द बने पशु चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू

हरियाणा में अधिकतम तापमान

प्रदेश के अधिकतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर हरियाणा हीटवेव का असर झेल रहा है। प्रदेश के भिवानी में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, सिरसा, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और सोनीपत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। प्रदेश के यमुनानगर, फतेहाबाद और कैथल ऐसे ही इलाके रहे जहां पर तापमान 40 से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश की फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 44.2, गुरुग्राम में 42.0, नूंह में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा की अधिकांश इलाकों में आज की हीटवेव का असर दिखाई देगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान रविवार के तापमान के आसपास बने रहने की उम्मीद है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

कम होने लगी हरियाणा की आबादी

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है। प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 31.4, हिसार में 28.8, रोहतक में 30.0, भिवानी में 28.5, सिरसा में 30.6, गुरुग्राम में 29.4, झज्जर में 29.8, जींद में 30.1, कैथल में 29.5, नूंह में 30.0, पलवल में 29.7, रेवाड़ी में 27.9, सोनीपत में 28.0 और यमुनानगर में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

#HaryanaWeather #HeatwaveAlert #WeatherUpdate #HaryanaHeat #RainyDaysAhead #ClimateChange #WeatherForecast #StayHydrated #HeatSafety #MonsoonSeason #WeatherNews #HaryanaUpdates #RainForecast #SummerHeat #WeatherConditions #HaryanaClimate #HeatwaveWarning #RainySpell #WeatherWatch #HaryanaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button