ताजा समाचार

हरियाणा में फिर छाया कोहरा, हवा भी हुई जहरीली प्रदेश में अभी तापमान और गिरने की संभावना, 13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा में फिर छाया कोहरा, हवा भी हुई जहरीली प्रदेश में अभी तापमान और गिरने की संभावना, 13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

Haryana Weather Update : हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, कई जिलों में घना कोहरा और ठंडे दिन की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। आईएमडी ने लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि दृश्यता कम होने और कड़ाके की ठंड के कारण खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, कई इलाकों में घने कोहरे की मार भी पड़ रही है। हरियाणा के अंबाला व हिसार में भीषण कोहरा (Very Dense Fog) छाया हुआ है। दृश्यता (Visibility) शून्य से 25 मीटर के बीच हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों को ‘फॉग लाइट’ का अनिवार्य उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच हरियाणा की हवा एक बार फिर जहरीली बनने लगी है।

हरियाणा में तापमान

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

कल हरियाणा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो जींद और सिरसा में था। कल मेवात में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री या उससे कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा था इस दौरान प्रदेश के नारनौल में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया है।

हरियाणा में AQI

प्रदेश में हवा लगातार जहरीले बनी हुई है। आज सुबह 5:30 बजे प्रदेश का औसत AQI 314 दर्ज किया गया, जो कल के मुकाबले कुछ कम है। कल दिन के चार-पांच घंटे को अगर छोड़ दिया जाए तो प्रदेश की हवा लगातार खतरनाक श्रेणी में बनी हुई थी। प्रदेश के जाटल में AQI आज सुबह 491 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान प्रदेश के झज्जर में AQI 99 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के दक्षिण हरियाणा की आवाज ज्यादा खतरनाक बनी हुई है। सोहना, समालखा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ में हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई है जबकि अंबाला, धारूहेड़ा, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, मानेसर, नारनौल, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, जींद, रोहतक, सोनीपत और यमुनानगर में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इस दौरान सिरसा, पंचकूला, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी में हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई है।

अमेरिका ने हरियाणा के 31 और युवाओं को किया डिपोर्ट

मौसम का पूर्वानुमान

हरियाणा के अधिकांश इलाकों में आज सुबह हल्के कोहरे से लेकर बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। प्रदेश के 13 जिलों में घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान की सीमा से सटे जिलों में कड़ाके की शीत लहर (Cold Wave) चलने की संभावना है। हालांकि सुबह और रात के समय घना कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में आसमान मुख्य रूप से शुष्क रहने और कुछ समय के लिए धूप निकलने के आसार हैं, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रह सकता है। सिरसा, हिसार, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़ और नारनौल जैसे जिलों में तापमान में गिरावट और शीत लहर का अधिक प्रभाव देखा जा रहा है। नारनौल को राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र दर्ज किया गया है। घने कोहरे के कारण दृश्यता (Visibility) काफी कम रह सकती है, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और गति सीमा का ध्यान रखने की सलाह दी है।
किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि वे पाले से बचाव के लिए फसलों की सिंचाई दोपहर के समय करें और पशुओं को ठंड से बचाने के लिए उचित प्रबंध करें।

कांग्रेस ने केवल गांधी नाम का सहारा लेकर राजनीति की : सुभाष बराला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button