वैश्विक संकट में विपक्ष द्वारा राजनीति को ढूंढना दुर्भाग्यपूर्ण, बोले मुख्यमंत्री नायब सैनी
गोहाना को विकास कार्यों की दी बड़ी सौगात

सत्य खबर हरियाणा
CM Nayab Saini : खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का पूरे विश्व पर असर दिखाई दे रहा है। पेट्रोल, डीजल और गैस का संकट खड़ा हो रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री ने एक्साइज ड्यूटी को घटाकर को नियंत्रित करने का काम किया है। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गोहाना में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के वैश्विक संकट में भी विपक्षी दल राजनीति ढूंढ रहे हैं, यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई योजनाओं में आगे बढ़ रहा है।

सीएम सैनी रविवार की दोपहर गोहाना की नई सब्जी मंडी में विकास एवं धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंच से सभी को राम-राम करते हुए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, यह धन्यवाद गोहाना की जनता को है जिन्होंने अरविंद शर्मा को विधायक बनाकर विधानसभा में भेजने का काम किया। जनता के आशीर्वाद और मेहनत का आज यह महापर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नॉनस्टॉप हरियाणा में बीजेपी की सरकार देश के प्रधानमंत्री के तत्वाधान में बनाने का काम किया। यह आकांक्षाओं, सपनों और विश्वास की जीत है। यह रैली विश्वास का प्रतीक है जो बीजेपी की नीति को जिताने का काम किया है। जनता ने पारदर्शिता, बेहतरीन नेतृत्व और सेवा को समर्पित नेतृत्व को चुना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में जो बजट पेश किया गया है और उसमें यह निर्णय लिया गया है कि किसानों को ट्यूबवेल बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य को लेकर एक हरियाणा एग्री डिस्कॉम के नाम से तीसरी बिजली कंपनी बनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने घोषणा की झड़ी लगाते हुए कहा कि परिसीमन और एसआईआर का काम जैसे ही खत्म होगा, उसके तुरंत बाद खानपुर को उप तहसील से तहसील और बरोदा और फरमाना को उप-तहसील बनाने का काम किया जाएगा। गांव गढ़ी उजाले खां और गढ़ी नामदा खां का नाम कृष्ण नगर और सुदामा नगर प्रस्ताव मिलने के तुरंत बाद किया जाएगा। बड़ोता बाईपास पर गोहाना में जमीन उपलब्ध कराए जाने पर टूरिज्म का रिजॉर्ट बनाया जाएगा। गोहाना में एचएसवीपी द्वारा गोहाना ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा गोहाना में बनने वाले नए सेक्टर में एचएसवीपी द्वारा सभी समाज के भवनों के निर्माण के लिए प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा। नेशनल हाईवे गोहाना रोहतक गांव रूखी के नजदीक जम्मू कटरा हाईवे की सर्विस लाइन को बनाने के लिए नेशनल हाईवे आफ अथॉरिटी को भेजा जाएगा। नया सिंचाई भवन, नया शक्ति भवन, रेस्ट हाउस का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा।
बड़ोता से गुजरने वाली ड्रेन नंबर चार को भी पक्का किया जाएगा। गोहाना माइनर को पक्का किया जाएगा। मछंदर नाथ तक के फ्लाईओवर का भी निर्माण करवाया जाएगा। बीपीएस मेडिकल महिला कॉलेज में फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किया जाएगा। गढ़ी सराय नामदां खां के 8वीं तक के स्कूल को 12 वीं तक किए जाने को लेकर शिक्षा विभाग की कमेटी गठित करके निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने आज मांगों की पूरी बुकलेट बनाई है। जिन कामों की सूची दी गई है उन्हें गंभीरता से लिया जाएगा।
यह हुए उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने आज गोहाना रैली से पहले गोहाना में 113 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
3.77 करोड़ रुपए से गांव मोई माजरी के विद्यालय भवन का उद्घाटन, 13.50 करोड़ रुपए से बड़वासनी और तिहाड़ मलिक के 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन, गोहाना नगर परिषद में 60 लाख रुपए से संत गुरु कबीर दास गेट का उद्घाटन किया गया। गोहाना हलके की मार्किटिंग बोर्ड की 4 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास, 74 करोड़ रुपए से भालौठ सब ब्रांच की रिमॉडलिंग के काम का शिलान्यास, सवा 14 करोड़ रुपए से गामड़ी, बिधल में 33 केवी के सब स्टेशन निर्माण कार्य का शिलान्यास, खेड़ी दमकन, बड़वासनी, महलाना, जुआं में सवा 2 करोड़ रुपए के स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ।
मंच पर दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। जिनमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सोनीपत के विधायक निखिल मदान और खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा सहित अन्य भाजपा नेता शामिल हैं।
#GlobalCrisis #Politics #NayabSaini #ChiefMinister #Opposition #CrisisResponse #Leadership #CommunityFirst #Resilience #ChallengeAccepted #PublicService #Governance #CrisisManagement #PoliticalDialogue #Unity #SupportLocal #FutureFocused #SocialResponsibility #HopeInCrisis #EffectiveLeadership