ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कांग्रेस शासन से हरियाणा में आज भी कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर : नायब सैनी

पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab Saini : सीएम नायब सैनी ने कहा है कि जब सत्र बुलाया जाता है, तो कांग्रेस के नेता बीच में ही सदन छोड़कर चले जाते हैं। हरियाणा में वर्तमान समय में कानून व्यवस्था की स्थिति कांग्रेस शासनकाल की तुलना में कहीं बेहतर है। वह नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा द्वारा कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा करने और सूबे में बिगड़ती कानून व्यस्था को लेकर वो विशेष सत्र बुलाने की मांग करने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

धर्म सिंह छोक्कर को नहीं मिल रही सुप्रीम कोर्ट से भी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उठाया सवाल

पंजाब की राजनीति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और जनता का विश्वास पार्टी के साथ बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में गुरु अर्जुन देव के 420 वें शहीदी दिवस को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस पावन अवसर को पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाया और गुरुओं के बलिदान को याद किया।

सीएम सैनी ने कहा कि “पंजाब गुरुओं की पवित्र धरती है जहां गुरुओं ने अपने परिवार और पीढ़ियों तक को देश और धर्म के लिए कुर्बान कर दिया। हम उनके चरणों की धूल के बराबर भी नहीं हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए नायब सिंह सैनी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम की भी कुछ वीडियो वायरल हो चुकी हैं, जो सार्वजनिक जीवन में गरिमा बनाए रखने की आवश्यकता को दर्शाती हैं।

इससे पहले सिरसा में शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के सीएम मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की। बैठक में कुल 15 शिकायतें सुनी गई। जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया गया। इसके अलावा बची तीन शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग में समायोजन अंतिम परिणाम के समय ही संभव : हिम्मत सिंह

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से सिरसा शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताई और संबंधित विभागों को जल्द सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री आज सुबह ही सिरसा पहुंच गए थे। सिरसा के डेरा बाबा भूमनशाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग शिविर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। डेरा के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास के सान्निध्य में हो रहें कार्यक्रम में उन्होंने बाबा ओर उनके अनुयायियों के साथ योग किया। शिविर में योग करने के लिए सैकड़ों स्थानीय लोग सहित भाजपा नेता मौजूद थे।

#Haryana #Sirsa #LawAndOrder #NayabSaini #BetterGovernance #PoliticalUpdates #HaryanaPolitics #CongressRule #PublicSafety #StateDevelopment #HaryanaNews #Leadership #GovernmentPerformance #CommunitySafety #HaryanaToday #PoliticalAnalysis #CurrentAffairs #CivicEngagement #HaryanaUpdates #SafetyFirst

महम थाने के सामने कांग्रेस कार्यालय पर 5 राउंड फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button