खाकी फिर दागदार : लाडवा थाने में युवक के साथ दो एएसआई एक होमगार्ड द्वारा कुकर्म का आरोप
डीएसपी बोले, युवक को थाने लाया गया था और उसने शराब पी रखी थी, उसके खिलाफ मामला भी दर्ज

सत्य खबर हरियाणा
Cancer patient alleges sexual assault by ASI and Home Guard : सीएम सिटी लाडवा में पुलिस का एक बार फिर से हैरान वाला चेहरा सामने आया है। इसी के साथ एक बार फिर से हरियाणा पुलिस दागदार हुई है। लाडवा पुलिस स्टेशन के दो एएसआई (ASI) और एक होमगार्ड द्वारा बोन कैंसर से पीड़ित एक बैंककर्मी के साथ कुकर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है और पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
कुरुक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी खत्म करके दो दिन पहले गांव में जा रहा था। उसी दौरान लाडवा रोड पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था और उसको सुमित नाम के होमगार्ड ने चेकिंग के लिए रोका और उसके साथ बदतमीजी की। वह उनकी वीडियो बनाने लगा तो उन्होंने डायल 112 को सूचना दी और वह भी मौके पर पहुंच गई। वे लोग शराब के नशे में थे जिन्होंने उनको गाली देना शुरू कर दिया और गाड़ी में बिठाकर उसको थाने ले गए। उसमें राजेंद्र और संजीव दो पुलिसकर्मी मौजूद थे। होमगार्ड सुमित भी उनके साथ पुलिस स्टेशन चला गया। पीड़ित ने थाने में कहा कि आप मेरे सभी डॉक्यूमेंट चेक कर लो, लेकिन उन्होंने मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया और गालियां देना शुरू कर दिया। फिर मुझे पुलिस थाने के चार नंबर कमरे में ले गए जहां पुलिसकर्मी गंदी बातें कहने लगे और मेरी बहन को गाली देने लगे।
इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने कहा कि यह तो लड़कियों जैसा शरीर वाला है और फिर एएसआई संजीव और राजेंद्र ने पीड़ित के साथ दो बार कुकर्म किया। फिर पीड़ित को बिना किसी जांच के और मामला दर्ज किए ही छोड़ दिया। लेकिन कुकर्म करने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसको ब्लीडिंग शुरू हो गई। पीड़ित ने इस बात को घर वालों को भी नहीं बताया। ज्यादा ब्लीडिंग होने के बाद पीड़ित कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में पहुंचा, जहां उसकी बिल्डिंग नहीं रुक रही थी ताकि वह अपना इलाज कर सके और फिर उन्होंने लाडवा एसएचओ को मामले के बारे में बताया लेकिन उन्होंने भी उनकी मदद नहीं की। इसके बाद उसको हॉस्पिटल में आना पड़ा, लेकिन मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस जांच करने के लिए युवक से मिलने के लिए एलएनजेपी अस्पताल में पहुंची।
एलएनजेपी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर उपेंद्र ने कहा कि हमारे पास एक युवक आया था जो इमरजेंसी में यहां पर पहुंचा था उसके पीछे प्राइवेट पार्ट पर ब्लीडिंग हो रही है, जिन्होंने पुलिस कर्मचारियों पर को कुकर्म करने का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच करने के बाद ही खुलासा होगा युवक के साथ क्या हुआ है। वहीं जो पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट की बात कही है, उसका मेडिकल उन्होंने लाडवा सरकारी अस्पताल में करवाया है, जिसमें मारपीट की पुष्टि हुई है।
डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि युवक को रात के समय पुलिस के द्वारा थाने ले जाया गया था, क्योंकि चेकिंग के दौरान उसने शराब पी रखी थी। उस आधार पर बीएनएस 172 के तहत उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। वहीं युवक से कुकर्म करने की बात कही गई तो डीएसपी ने कहा कि युवक ने हमें बताया है। थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कैमरों की जांच की जाएगी और जो भी जांच में सामने आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।