देश के टॉप 10 अमीर गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सूची में दो दल हरियाणा के
गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में गुजरात के राजनीतिक दल सबसे ज्यादा अमीर

सत्य खबर हरियाणा
Non-Recognised Political Parties : एडीआर ने देश की सबसे धनी 10 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सूची जारी की है। इस सूची में पांच पार्टियां गुजरात, दो बिहार, दो हरियाणा और एक दिल्ली की है।

एडीआर के अनुसार भारत में 10 सबसे अमीर गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में सबसे अमीर भारतीय नेशनल जनता दल है, जिसकी प्रापर्टी 576.5 करोड़ (गुजरात) है। दूसरे नंबर पर गुजरात की न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी है जिसकी प्रापर्टी 407.5 करोड़ है। तीसरे नंबर पर बिहार की आम जनमत पार्टी है जिसकी प्रापर्टी 220.4 करोड़ है। चौथे नंबर पर गुजरात की सत्यवादी रक्षक पार्टी है जिसकी प्रापर्टी 85.7 करोड़ है। पांचवें नंबर पर हरियाणा की राष्ट्रीय विकास पार्टी है जिसकी प्रापर्टी 78.3 करोड़ है। छठे नंबर पर बिहार की प्रबल भारत पार्टी है जिसकी प्रापर्टी 75.4 करोड़ है। सातवें नंबर पर गुजरात की सौराष्ट्र जनता पक्ष पार्टी है, जिसकी प्रापर्टी 53.2 करोड़ है। आठवें नंबर पर गुजरात की जन मन पार्टी है जिसकी प्रापर्टी 35.3 करोड़ है। नौंवे नंबर पर हरियाणा की जन सेवक क्रांति पार्टी है जिसकी प्रापर्टी 35.2 करोड़ है और दसवें नंबर पर दिल्ली की पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी है जिसकी प्रापर्टी 14.4 करोड़ है।
इस सूची में दर्ज हरियाणा की दोनों राजनीतिक पार्टियां हरियाणा के लोगों के बीच ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। इन दोनों ही दलों का कभी कोई विधायक या सांसद नहीं बन पाया है, लेकिन दोनों दलों में भारत के टॉप 10 अमीर गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सूची में अपना स्थान बनाया है।
पांचवें नंबर पर हरियाणा की राष्ट्रीय विकास पार्टी है जिसकी प्रापर्टी 78.3 करोड़ है। राष्ट्रीय विकास पार्टी का केंद्रीय कार्यालय फरीदाबाद, हरियाणा (195, मेन अशोक एन्क्लेव) में स्थित है। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.पी. शर्मा (महेश प्रताप शर्मा) हैं। पार्टी मुख्य रूप से राष्ट्रीय और राज्य स्तर के चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारती रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश प्रताप शर्मा ने हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से आम चुनाव में हिस्सा लिया था। पार्टी मुख्य रूप से “भारत के बचाव और पुनर्निर्माण” के नारे और संकल्प पर आधारित है। इसके मुख्य लक्ष्यों में गरीबी उन्मूलन, बेरोजगारी में कमी, महंगाई पर नियंत्रण, और कृषि व बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है।
नौंवे नंबर पर हरियाणा की जन सेवक क्रांति पार्टी है जिसकी प्रापर्टी 35.2 करोड़ है। जन सेवक क्रांति पार्टी हरियाणा में स्थित एक गैर-मान्यता प्राप्त (पंजीकृत) राजनीतिक दल है, जिसकी स्थापना और नेतृत्व अंकित अलघ द्वारा किया गया है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य हरियाणा को कुछ प्रमुख घरानों और पूंजीपतियों के चंगुल से मुक्त कराकर सामान्य परिवारों को राजनीति में लाना है। अंकित अलघ ने पार्टी की शुरुआत कोविड-19 महामारी के दौरान राहत कार्यों के साथ राजनीतिक शुद्धिकरण, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और जमीनी स्तर के आम नागरिकों को सशक्त बनाना चुनावी उपस्थिति पार्टी ने हरियाणा में अपनी राजनीतिक यात्रा गुरुग्राम से शुरू की थी और विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारे थे। इसका चुनाव चिन्ह ‘कलम की निब एवं 7 किरणे’ है।
रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 10 गैर-मान्यता प्राप्त दलों की कुल आय 1,581.7517 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 1,581.66 करोड़ रुपये यानी 99.99% चंदे से आया। इसमें से 1,479.942 करोड़ रुपये यानी 93.56% 20,000 रुपये से अधिक के बड़े चंदे से प्राप्त हुए। यह राष्ट्रीय दलों (33%) और क्षेत्रीय दलों (14%) की तुलना में काफी अधिक है जो गैर-मान्यता प्राप्त दलों की बड़ा चंदा देने वालों पर निर्भरता को दिखाता है।
#HaryanaPolitics #RichPoliticalParties #UnrecognizedParties #PoliticalWealth #IndiaPolitics #PoliticalFinance #HaryanaNews #PoliticalParties #WealthyParties #Top10Parties #PoliticalTransparency #Elections2023 #PoliticalAnalysis #PartyFunding #HaryanaElections #PoliticalInfluence #PoliticalAffairs #PartyWealth #PoliticalLandscape #IndiaCurrentAffairs