भिवानी का मनीषा हत्याकांड फिर सुर्खियों में, 29 से आमरण अनशन
मनीषा के पिता बोले, अनुमति मिले ना मिले, कोई साथ दे ना दे, मैं आमरण अनशन पर बैठूंगा

सत्य खबर हरियाणा
Bhiwani Manisha Murder Case : भिवानी का बहुचर्चित मनीषा मौत मामला एक बार सुर्खियों में है। मृतका मनीषा के पिता ने कहा कि अनुमति मिले ना मिले, कोई साथ दे ना दे, मैं हर हाल में 29 जून को डीसी ऑफिस के बाहर आमरण अनशन पर बैठूंगा। सोमवार को मनीषा के पिता संजय डीसी से आमरण अनशन की अनुमति लेने लघु सचिवालय भिवानी पहुंचे थे।

मनीषा के पिता संजय को उपायुक्त नहीं मिले। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मनीषा के पिता संजय ने कहा कि ये कोई शादी नहीं है, मैंने किसी को अनशन पर आने का निमंत्रण नहीं दिया है। संजय का कहना है कि मुझे ही नहीं, सभी को पता है कि मनीषा ने सुसाइड नहीं किया। उसकी हत्या हुई है। पर 10 महीने होने के बाद भी ना सीबीआई और ना सरकार ने अभी तक बताया कि जांच कहां तक पहुंची, क्या सबूत या सुराग मिले हैं।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि भिवानी जिला के ढाणी लक्ष्मण गांव निवासी 19 वर्षीय मनीषा बीते साल 11 अगस्त को लापता हुई थी। दो दिन बाद 13 अगस्त को खेतों में उसका शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और पुलिस पर समय रहते तलाश न करने के आरोप लगाए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा की परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। आनन फानन में लोहारू थाना के सभी कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया। एसपी का तबादला किया गया, पर परिवार ने शव नहीं लिया। गांव में महापंचायत चलती रही। कई दिन बीत जाने पर सरकार ने केस सीबीआई को दिया तो परिजनों ने मनीषा का 21 अगस्त को अंतिम संस्कार किया।
अब 29 जून से आमरण अनशन
केस सीबीआई को जाने के बाद सीबीआई टीम कई बार गांव जाकर परिजनों और केस से जुड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं अब 10 माह से भी ज्यादा समय बीत चुका है। अब तक ना कोई खुलासा और ना कोई गिरफ्तारी हुई है। इससे गुस्साए मनीषा के पिता ने 29 जून से भिवानी डीसी ऑफिस पर आमरण अनशन करने का बड़ा फैसला लिया है। आज वो इसी की अनुमति लेने डीसी ऑफिस पहुंचे। पर डीसी के ऑफिस में ना होने पर उनके पीए को अनुमति पत्र सौंपा।
#ManishaMurderCase #Bhiwani #JusticeForManisha #HaryanaNews #HungerStrike #SocialJustice #CrimeAwareness #WomenSafety #LegalReform #HumanRights #ProtestForJustice #PublicAwareness #CommunitySupport #DemandJustice #VoicesForChange #HaryanaProtests #EndViolenceAgainstWomen #JusticeMatters #StandUpForJustice #HaryanaActivism