ताजा समाचारवायरलहरियाणा

शुक्रवार को हरियाणा में नहीं हुई बारिश लेकिन तापमान में एक डिग्री की गिरावट

हरियाणा के 6 जिलों में आज भी आंधी और बारिश का येलो अलर्ट

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में दगा देता हुआ नजर आ रहा है। कल प्रदेश के नौ जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन कल कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। अल्लाह की तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। आज प्रदेश के 6 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

धर्म सिंह छोक्कर को नहीं मिल रही सुप्रीम कोर्ट से भी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उठाया सवाल

मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में रविवार को भी बारिश हो सकती है लेकिन इसके बाद दो-तीन दिन मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है।

प्रदेश में जून के महीने में बारिश अभी तक ठीक रही है हालांकि कुछ इलाकों में बारिश उम्मीद से काफी कम हुई है लेकिन कुछ इलाकों में अच्छी बारिश किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में सामान्य तौर पर मानसून 30 जून को आता है लेकिन इस बार यह करीब एक सप्ताह की देरी से हरियाणा पहुंचने की संभावना है। हालांकि शुरू में इस बात की संभावना व्यक्त की गई थी कि मानसून अपने सामान्य समय से एक सप्ताह पहले आ सकता है लेकिन मानसून की रफ्तार को देखते हुए अब इसके कम से कम एक सप्ताह देरी से आने की संभावना है।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग में समायोजन अंतिम परिणाम के समय ही संभव : हिम्मत सिंह

प्रदेश में अधिकतम तापमान

शुक्रवार को दिन में प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। रोहतक में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। फरीदाबाद और रोहतक को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज नहीं किया गया है। प्रदेश के हिसाब स्थित एएमएफयू में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। अंबाला में अधिकतम तापमान 38.8, करनाल में 37.7, भिवानी में 39.0, चरखी दादरी में 36.6, फतेहाबाद में 35.8, गुरुग्राम में 38.5, झज्जर में 37.5, जींद में 36.3, कैथल में 35.7, नूंह में 39.4 और पलवल में 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

महम थाने के सामने कांग्रेस कार्यालय पर 5 राउंड फायरिंग

प्रदेश की न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। अंबाला में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अंबाला की रात सबसे गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार हिसार में न्यूनतम तापमान 24.0, करनाल में 25.7, महेंद्रगढ़ में 22.5, रोहतक में 25.8, भिवानी और जींद में 25.1, चरखी दादरी में 25.5, फतेहाबाद में 24.3, गुरुग्राम में 25.9, झज्जर और कैथल में 25.4, नूंह में 27.9, पलवल में 27.0, रेवाड़ी में 25.8, सोनीपत में 24.7 और यमुनानगर में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

#HaryanaWeather #TemperatureDrop #NoRain #WeatherUpdate #HaryanaNews #ClimateChange #WeatherForecast #LocalNews #HaryanaClimate #SeasonalChanges #WeatherReport #HaryanaLife #StayInformed #WeatherTrends #HaryanaUpdates #TemperatureTrends #WeatherConditions #HaryanaToday #WeatherWatch #HaryanaCommunity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button