ताजा समाचार

Monsoon Alert : उत्तर भारत में मानसून मचाएगा तांडव, हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

Satyakhabarindia

Monsoon Alert : गर्मी से बेहाल जनता के लिए राहत की खबर है क्योंकि Pre Monsoon Rain ने दस्तक देने की तैयारी कर ली है। भारत में हर साल गर्मियों के बीच जब आसमान में अचानक काले बादल छा जाते हैं तेज हवाएं चलने लगती हैं और बारिश की बूंदें गिरती हैं तो समझो मानसून का ट्रेलर आ गया है। इस ट्रेलर को ही हम प्री-मानसून एक्टिविटी कहते हैं। स्काईमेट वेदर और भारत मौसम विभाग (IMD) की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा।

पंजाब हरियाणा और राजस्थान में आ रहा मौसम का टर्निंग पॉइंट

स्काईमेट वेदर ने साफ कर दिया है कि 9 अप्रैल से पंजाब और हरियाणा के सीमाई इलाकों में मौसम की करवट शुरू हो जाएगी। 10 अप्रैल तक ये एक्टिविटी राजस्थान के पश्चिम और उत्तर हिस्सों में भी फैल जाएगी। 11 अप्रैल को Pre Monsoon Rain का असर अपने पीक पर होगा। दिल्ली हरियाणा राजस्थान पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्से इस सिस्टम के अंडर आ जाएंगे। 12 अप्रैल को ये सिस्टम कुछ इलाकों से निकल जाएगा लेकिन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश जारी रहेगी।

इन शहरों में होगी जोरदार बारिश और ओलावृष्टि

हरियाणा एग्री डिस्कॉम की तैयारियां तेज, 15 अगस्त से संचालन शुरू

11 और 12 अप्रैल को जिन इलाकों में भारी बारिश के साथ Thunderstorm और ओलावृष्टि की संभावना है उनमें पंजाब के अमृतसर पठानकोट बठिंडा फिरोजपुर जालंधर लुधियाना और पटियाला शामिल हैं। हरियाणा के अंबाला रोहतक सिरसा करनाल और हिसार में भी तेज बारिश के साथ गरज-चमक की एक्टिविटी होने की उम्मीद है। दिल्ली-NCR में तो मौसम एकदम मूड में रहेगा – एक पल तेज धूप और अगले ही पल तेज बारिश! यूपी के मेरठ मुरादाबाद बरेली बुलंदशहर जैसे शहरों में 11 अप्रैल की शाम और रात को Hailstorm यानी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

भीषण गर्मी का प्रकोप अब भी जारी

इस प्री-मानसून राहत के बावजूद गर्मी अभी कम नहीं हुई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इन दिनों गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है। दिल्ली राजस्थान हरियाणा यूपी में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। खासतौर पर राजस्थान के बीकानेर जैसलमेर बाड़मेर नागौर और श्रीगंगानगर में लू (Heatwave) की जबरदस्त स्थिति बनी हुई है। हरियाणा के रोहतक हिसार सिरसा और नारनौल में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

पंजाब के अमृतसर पटियाला और लुधियाना में तापमान 38-39 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। यानी लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार Heatwave Alert ट्रेंड कर रहा है।

कुरुक्षेत्र में डॉक्टर द्वारा बच्ची से रेप मामले में अब बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एंट्री

येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा हालांकि कुछ राहत के लिए आसमान में बादल जरूर रहेंगे। दिल्ली-NCR में Power Cut Water Shortage जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं जिससे आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है।

प्री-मानसून एक्टिविटी का साइंटिफिक कारण क्या है?

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार जो बदलाव देखने को मिल रहे हैं वो दो सिस्टम्स की वजह से हैं। पहला है नया Western Disturbance जो कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में एक्टिव है। दूसरा सिस्टम है एक Cyclonic Circulation जो उत्तर पंजाब और राजस्थान की सीमा पर बनने वाला है। इन दोनों सिस्टम्स के कारण 9 से 12 अप्रैल के बीच कई इलाकों में बिजली गरजने के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।

बिजली निगम, नगर निगम और डीटीपी की लापरवाही से डेंजर जोन में बनते चले गए मकान और फैक्ट्रियां

किसानों के लिए कैसा रहेगा यह मौसम?

अब बात करते हैं किसानों की जिनकी निगाहें आसमान पर टिकी रहती हैं। इस समय खेतों में गेहूं की कटाई चल रही है और अगर इस दौरान तेज बारिश या ओले गिरते हैं तो फसल को नुकसान हो सकता है। खासकर पंजाब हरियाणा और पश्चिमी यूपी के किसान चिंतित हैं क्योंकि अगर बारिश ज्यादा हुई तो कटाई रुक जाएगी और गेहूं का दाना काला पड़ सकता है।

हालांकि जो किसान सब्जी या फल उत्पादन कर रहे हैं उनके लिए यह बारिश फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इससे जमीन की नमी बनी रहेगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button