ताजा समाचार

बास्केटबॉल पोल गिरने से दो युवा खिलाड़ियों की मौत के मामले में अब राजनीति हुई सक्रिय हरियाणा के मंत्री कृष्ण बेदी का वीडियो हुआ वायरल मुख्यमंत्री बोले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

Satyakhabarindia

रोहतक और झज्जर में दो युवा खिलाड़ियों की बास्केटबॉल पोल से मौत के मामले में अब जहां जांच शुरू हो गई है वहीं अब इस मामले में राजनीति भी जोरों पर हो रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल लाखन माजरा पहुंचे थे। आज इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का भी बयान सामने आया है। इससे पहले कल रोहतक के जिला खेल अधिकारी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक में जो घटना हुई उस पर मुझे बहुत दुख है। मेरी परिवार से भी बात हुई है। पूरी घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। कब ये पोल लगाए गए थे, किसके द्वारा लगाए गए थे, जो भी ज़िम्मेदार अधिकारी हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की पूरी जांच कराकर ज़िम्मेदारी तय की जाएगी। खेल के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।पंजाब के खिलाड़ियों के जीतने पर भी हमें खुशी होती है। हमारी सरकार ने हमेशा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की बात की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भगवंत मान और केजरीवाल पहले अपने राज्य के हालात देखें उसके बाद टिप्पणी करें। पंजाब में नशा एक महीने में खत्म करने का बोला था लेकिन कोई वायदा पूरा नहीं किया। पंजाब में खेल के मैदान में कैसे गोली मारकर खिलाड़ी की हत्या कर दी गई वो सबने देखा है।

आज 2 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

इस बीच बहादुरगढ़ में बास्केटबॉल खिलाड़ी और छात्र अमन की मौत के मामले में एसडीएम बहादुरगढ़ की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। पांच सदस्यों की जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा में SC सर्टिफिकेट भी अब हुआ अमान्य, बनवाना होगा OSC और DSC सर्टिफिकेट

कमेटी ने आज घटनास्थल का भी जायजा लिया और स्कूल स्टाफ से बातचीत की। एसडीएम ने नगर परिषद के रिकॉर्ड की भी जांच की है। पीड़ित परिवार से भी प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात की। एसडीएम ने कहा कि एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सबमिट हो सकती है। कमेटी में जिला शिक्षा, खेल, चिकित्सा अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन भी शामिल। एसडीएम ने कहा कि हादसा दुखद, जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मंत्री का वीडियो हो रहा वायरल

विदेश जाने का सपना बन रहा युवाओं की जान का दुश्मन

हरियाणा के समाज के न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह मामला उस दिन का है जब शैफाली वर्मा के स्वागत समारोह में मंत्री पहुंचे थे। कृष्ण बेदी ने बाद में पत्रकारों से बात की थी और पत्रकारों ने इस मामले को उठाया था। पत्रकारों ने स्टेडियमों की दशा और वहां सुविधाओं को लेकर के मंत्री से सवाल किया था और मंत्री ने कहा था कि जिन स्टेडियमों की आप बात कर रहे हैं उनकी सूची दीजिए। जांच करवा ली जाएगी। मंत्री ने मौके पर ही डीसी से कहा कि इनसे सूची लेकर के जांच कीजिए। इस पर पत्रकारों ने कहा कि सभी स्टेडियमों का हाल यही है। तब बात को घुमा दिया गया था। अब विपक्ष का कहना है कि अगर इस मामले को उस समय नहीं घुमाया गया होता और पत्रकारों की बात को सुनकर तुरंत जांच करवा ली गई होती तो रोहतक और झज्जर में एक-एक खिलाड़ी की जान बचाई जा सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button