ताजा समाचारवायरलहरियाणा

बारिश ने गर्मी से दी राहत, यमुनानगर और करनाल में आंधी से नुकसान

आज भी चलेगी ठंडी हवाएं और बारिश की संभावना, तापमान अभी और गिरेगा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार को कई जिलों में बादल छाए रहे, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से अधिकतम तापमान में करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुग्राम और रेवाड़ी में ओलावृष्टि भी हुई, जबकि पानीपत, रोहतक, फरीदाबाद, जींद और यमुनानगर में फुहारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है, जबकि 18 से 20 मार्च के बीच फिर हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुआ है। आज भी तेज हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 17 मार्च को मौसम साफ रहेगा लेकिन 18 से 20 मार्च के बीच फिर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान 3 से 5 डिग्री तक और गिरेगा और मौसम फिर से खुशनुमा बना रहेगा।
प्रदेश के करनाल और यमुनानगर में बीती देर रात तेज आंधी के कारण भारी नुकसान हुआ है। यमुनानगर और जगाधरी में रविवार देर रात तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि और बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण बिजली के तार टूट गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। खराब मौसम और बिजली के तार टूटने के कारण रेलवे का संचालन भी प्रभावित हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, यमुनानगर क्षेत्र में ट्रेनों के पहिए थम गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
करनाल में भी देर रात आंधी-बारिश ने कहर बरपाया, जहां 12 से अधिक बिजली उपकेंद्र ठप हो गए।
बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से राज्य के तापमान में अचानक कमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

प्रदेश में तापमान

क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी पांच कांग्रेस विधायकों के नाम हुए सार्वजनिक

हरियाणा का अधिकतम तापमान जो 2 दिन पहले तक सामान्य से करीब 7 डिग्री अधिक चल रहा था ठंडी हवाओं के कारण सामान्य के आसपास आ गया है। प्रदेश की महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान करनाल में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। करनाल में कल दिन में 3.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कल दिन में सबसे ज्यादा बारिश मेवात में 4 एमएम दर्ज हुई। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कल दिन के समय तापमान 30 डिग्री से काम बना हुआ था। प्रदेश के अंबाला, हिसार, करनाल, जींद, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। रात का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। गुरुग्राम और पलवल में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से रात भी कुछ ठंडी होने लगेगी।

#RainRelief #HeatWave #StormDamage #Yamunanagar #Karnal #MonsoonMagic #WeatherUpdate #Nature’sPower #RainyDays #FloodWarning #EmergencyResponse #StaySafe #SummerRelief #EnvironmentCare #ClimateChange #StormSeason #CityNews #WeatherImpact #CommunityStrong #LocalEvents

सीबीआई ने जीएसटी के दो अधिकारियों सहित तीन को रिश्वत के मामले में किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button