ताजा समाचार

रेवाड़ी के सरकारी कर्मचारियों के साथ रोहतक में लूट

Satyakhabarindia

रेवाड़ी के सरकारी कर्मचारियों के साथ रोहतक में लूट

रेवाड़ी के बावल उपमंडल के सरकारी कर्मचरियों के साथ हथियार के बल पर लूट करने का मामला सामने आया है . जेई , क्लर्क और ड्राईवर ये तीनों चुनाव की सामग्री लेने के लिए पंचकूला जा रहे थे कि रस्ते में रोहतक हाइवे पर बदमाशों ने तीनों कर्मचारियों से साढ़े 27 हजार रूपए और जेई का फोन लूट लिया .

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड देगा हरियाणा को 10000 क्यूसेक पानी

जेई हरीश चन्द्र , क्लर्क कमल और ड्राईवर  बिजेंद्र पीडब्ल्यूडी की गाड़ी टाटा 407 लेकर पंचकूला से चुनाव की सामग्री लेने के लिए निकले थे . जैसे ही रात करीब ढाई बजे वो रोहतक के मकडौली टोल पर पहुँचने वाले थे कि अपाचे बाइक पर सवार होकर आयें तीन बदमाशों ने गाड़ी को रुकवा लिया . जिसके बाद हथियार के बट से चालक पर वार किया तो गाड़ी का शीशा टुटा गया . और फिर बदमाशों ने तीनों कर्मचारियों की जेब से करीबन साढ़े 27 हजार रूपए और जेई का फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए .

वारदात के बाद पीड़ित तीनों कर्मचारी मकडौली टोल पर पहुँचे जहाँ 112 नंबर पुलिस गाडी को सूचित किया गया. फिलहाल रोहतक के अर्बन स्टेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई है . और पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

हरियाणा पुलिस भर्ती : सुबह के सत्र में करवाया जाएगा PST

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button