ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कुछ शरारती तत्व बिगाड़ रहे गांव का माहौल, ग्रामीण करें धरना समाप्त : एसपी

कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रात में की गई कार्रवाई, सरपंच सहित 1500 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

SP on chainnet village uproar : हांसी के गांव चैनत में देर रात हुए बवाल के बाद पुलिस ने गांव की सरपंच सहित 6 लोगों को नामजद करते हुए 1500 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज किया है। रात को ग्रामीणों द्वारा की गई पत्थर बाजी में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही गई है।

अमेरिका से व्यापार समझौते के विरोध में किसान उतरे सड़क पर

इस बीच पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कुछ शरारती तत्वों द्वारा गांव का माहौल खराब करने का प्रयास करने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इन लोगों के कारण धरना समाप्त नहीं हो पा रहा है।

पिछले 39 दिन से चल रहे गांव में पानी की मांग को लेकर धरने के बीच यह ग्रामीणों के खिलाफ कुल मिलाकर चौथी एफआईआर है। ताजा एफआईआर में कहा गया है कि जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन संजीव त्यागी को गांव के लोगो ने अवैध टी-कनेक्शन खरकडी मोड चैनत में 20 जून को विभाग की अनुमति के बिना लगाई थी। जिसको हटाने के लिए डीसी के आदेशानुसार उन्हें डयुटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। वह सोमवार रात को डीसी राहुल नरवाल, एसपी विनोद कुमार, एसडीएम राजेश कोथ व विकास यादव व पुलिस बल के साथ हांसी के गांव चैनत खरकडी मोड पर अवैध टी-कनेक्शन हटाने के लिए गए थे। वहां पर मौजुद उपद्रवियों पूर्व सरपंच सत्यवान, अनुप कुमार चैनत, हिमाशुं सरपंच प्रतिनिधी चानौत, सरस्वती सरपंच गांव चैनत, विशाखा पत्नी अनुप कुमार व सुधीर वासी सिंघवा मदनहेड़ी हाल पता 12 क्वाटर हिसार निवासी ने गांव चैनत के अन्य 1000-1500 व्यक्तियों व महिलाओ को उकसाकर व षडयंत्र रचकर उपरोक्त प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस पर जान से मारने की नियत से इंटे, पत्थर व डंडे से सीधे वार करके चोटें पहुंचाई। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई व उंची उंची अवाज मे कह रहे थे कि यहां से भाग जाओ नहीं तो हम गांव वालों की मदद से आप सभी को जान से मार देंगे और एक को भी जिन्दा नहीं जाने देंगें। जिससे पुलिस कर्मचारियों ईएएसआई प्रीतम सिंह व एचसी वजीर सिंह व अन्य को गभीर चोटें आई है।

पुलिस के अनुसार इसमें अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एसपी ने की धरना समाप्त करने की अपील

रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब : DC कार्यालय का क्लर्क सचेत हुड्डा 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि गांव में कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके कारण धरना समाप्त नहीं हो पा रहा है। एसपी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धरना कमेटी की ओर से योजनाबद्ध तरीके से पाइपलाइन में अवैध रूप से टी लगाई गई थी। प्रशासन ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में टी-कनेक्शन को हटाया। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

उन्होंने कहा कि मामले में 5 लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी का आरोप है कि धरना कमेटी ग्रामीणों को गुमराह कर रही है और प्रशासन का पक्ष लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है।

विनोद कुमार ने ग्रामीणों से अपील की वे धरना समाप्त कर प्रशासन के साथ बातचीत का रास्ता अपनाएं, क्योंकि संवाद के द्वार खुले हुए हैं। कार्रवाई रात में करने को लेकर एसपी ने कहा कि पुलिस अपनी निर्धारित रणनीति के तहत काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि दिन के समय भीड़ अधिक होने की आशंका थी, इसलिए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रात में कार्रवाई की।

#Haryana #Hansi #VillagePeace #CommunityUnity #ProtestResolution #LocalLeadership #PublicSafety #SocialHarmony #LawAndOrder #VillageLife #CommunitySupport #PeacefulProtest #HaryanaNews #SPHansi #CivicResponsibility #RuralDevelopment #SafetyFirst #CommunityEngagement #HaryanaVillagers #UnityInDiversity

रेलवे के लिए बम विस्फोट भी एक दुर्घटना, देना होगा मुआवजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button