ताजा समाचार

डिनर के बहाने घर बुला सुपरवाइजर को मार डाला, 25 दिन बाद पुलिस ने किया खुलासा

Satyakhabarindia

आपको बता दें कि 10 अप्रैल की सुबह धारूहेड़ा की एक बंद पड़ी फेक्ट्री में बोरी में बंद एक व्यक्ति का शव मिला था. व्यक्ति के हाथ पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपडा डालकर टेप लगाईं गई थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू की तो शव की पहचान बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले 48 वर्षीय संचितानंद रूप में हुई थी. संचितानंद दिल्ली जयपुर हाइवे स्थित हीरो मोटर कॉर्प कंपनी में सुपरवाइजर का कार्य करते थे. जो धारूहेड़ा की कौशिक कॉलोनी में किराए पर रहते थे.

खाकी हुई दागदार : 4.50 करोड रुपए की अफीम बरामद की मामले में बड़ा खुलासा, दरोगा ने बड़ी मात्रा में अफीम अपने पास रखी, बर्खास्त

धारूहेड़ा सेक्टर छह थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की.  पुलिस जाँच करते करते संदिग्ध युवक तक जा पहुंची. जिससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की गुत्थी के सारे राज खोल दिए. बिहार के ही रहने वाले राजेश नाम के आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वो और उसके एक साथी शैलेन्द्र ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक़ राजेश और शैलेन्द्र सुपरवाइजर संचितानंद को बार बार ये बोल रहे थे कि आप सुपरवाइजर हो उन्हें नौकरी लगवा दो, संचितानंद दोनों युवकों की नौकरी नहीं लगवा पा रहे थे. जिसके बाद दोनों युवकों ने संचितानंद की हत्या की साजिश रच दी.

सुपरवाइजर की हत्या  का  आरोपी

 

खेतों में पलटी प्राइवेट बस, होमगार्ड के जवान और दो महिलाओं की मौत

आरोपी युवकों ने संचितानंद को डिनर के बहाने अपने कमरें पर बुलाया और फिर म्यूजिक सिस्टम की आवाज तेज करके संचितानंद का गला घोटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद देर रात दोनों आरोपी शव को बोरी में डालकर , बाइक पर रखकर एक सुनसान जगह फेंक आयें. जो शव दूसरें दिन रेवाड़ी पुलिस को बरामद हुआ था. इस मामले में आरोपी राजेश को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है. जबकि दूसरा आरोपी शैलेन्द्र अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है.

मुख्यमंत्री पहुंचे रोहतक अग्निकांड पीड़ितों के पास, बोले, सरकार खड़ी है आपके साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button