ताजा समाचारवायरलहरियाणा

रोचक हुई हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की जंग

दो सीट तीन उम्मीदवार, किसकी खुलेगी लॉटरी फैसला 16 को

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

RajyaSabha Election : हरियाणा से खाली हो रही राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। इसी दिन शाम को मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। आज नामांकन वापसी के आखिरी दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है और सभी तीनों उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में कांग्रेस को इस बात का डर सता रहा है कि उसके साथ एक बार फिर राज्यसभा चुनाव में भाजपा बड़ा खेल खेल सकती है।

प्रदेश महिला महासचिव सुचित्रा देवी कांग्रेस से निष्कासित

राज्यसभा के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच जंग दिलचस्प हो गई है। दो सीटों पर हो रहे इस चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। अहम बात है कि दूसरी सीट के लिए चुनाव रोचक हो गए हैं। अहम बात है कि कांग्रेस पार्टी को अब अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है और वह इन विधायकों को हिमाचल प्रदेश या फिर कर्नाटक शिफ्ट कर सकती है। इन दोनों ही स्थानों पर कांग्रेस सत्ता में है।

भाजपा की तरफ से संजय भाटिया को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, कांग्रेस ने कर्मबीर बौद्ध को टिकट दिया है। हालांकि, निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल ने भी नामांकन दाखिल किया है और वह भाजपा नेता हैं, लेकिन आजाद मैदान में उतरे हैं। उनके मैदान में उतरने की वजह से अब कांग्रेस को खेल होने का डर सता रहा है। जहां संजय भाटिया की जीत तय है, वहीं, दूसरी सीट पर कांग्रेस भी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रही थी, लेकिन सतीश नांदल के नामांकन दाखिल करने के बाद अब चुनाव रोचक हो गया है।

अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है और दोनों प्रमुख दलों का एक-एक उम्मीदवार आसानी से जीत सकता है, लेकिन भाजपा ने एक और उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है और वह जोड़-तोड़ की राजनीति करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह राज्यसभा का चुनाव जीतेंगे।

जींद यूनिवर्सिटी के चार प्रोफेसरों पर मार्किंग में भेदभाव का आरोप, मामला दर्ज

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, इनेलो को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से दूर रहना चाहिए, क्योंकि वो न तो कांग्रेस के साथ है, न भाजपा के, अब यदि अभय चौटाला बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट कराते हैं, तो एक बार फिर साबित हो जाएगा कि इनेलो BJP की ‘B-टीम’ है। उधर, कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज भाजपा में आधे से ज्यादा नेता कांग्रेस से आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास ऐसी “वाशिंग मशीन” है, जिसमें कांग्रेस के नेता जाते ही उनके सारे पाप धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस की बनेगी और कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है।

यहां बता दें कि इनेलो के अभय चौटाला ने भी इस बात की संभावना व्यक्त की थी कि कांग्रेस के विधायक बिक सकते हैं।
फिलहाल हरियाणा से राज्यसभा में कौन जाएगा इसका फैसला 16 मार्च को होगा लेकिन दो सीटों के लिए होने वाले तिकोने मुकाबला से लड़ाई रोचक हो गई है।

#RajyaSabhaElections #HaryanaPolitics #BattleForRajyaSabha #PoliticalDrama #Election2024 #HaryanaElections #PoliticalNews #ElectionWatch #DemocracyInAction #HaryanaUpdates #PoliticalStrategies #ElectoralBattle #WinningVotes #IndiaPolitics #HaryanaBuzz #PoliticalShowdown #Corruption #VoterEngagement #CivicParticipation #PolicyDebates

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को अपनी जीत का यकीन, जजपा बोली कांग्रेस चुनाव हार चुकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button