ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंचा, नारनौल सबसे गर्म और सोनीपत सबसे ठंडा

14, 15 और 16 मार्च को हरियाणा में बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा 

Haryana Weather Update : बुधवार को हरियाणा में नारनौल सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सोनीपत में सबसे कम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में मार्च के बीच ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। यह पहला मौका है जब मार्च के पूर्वार्द्ध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की ओर से सभी राज्यों को हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें लोगों को गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इससे पहले इस प्रकार की एडवाइजरी अप्रैल के मध्य में जारी होती थी।
राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से करीब 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान औसत से 7.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। आमतौर पर अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच होना चाहिए, वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच होना चाहिए मगर अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

दुष्यंत परिवार को इकट्ठा कर किसानों के बीच आएं फिर किसान फैसला करेंगे क्या करना है: राकेश टिकैत

प्रदेश के 3 जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं 6 जिलों में पारा 35 डिग्री के पार चला गया। इन 6 जिलों में 35 डिग्री पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के 6 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें महेंद्रगढ़ (नारनौल) 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा हिसार 36.4, महेंद्रगढ़ 36.4, नूंह 36.9, भिवानी 35.5 और गुरुग्राम 35.4 तापमान रिकॉर्ड हुआ। इनके अलावा प्रदेश के जींद में अधिकतम तापमान 34.5, रोहतक में 34.7 और अंबाला में 34.2 दर्ज किया गया। प्रदेश की यमुनानगर में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश में रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सोनीपत में सबसे कम 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा करनाल में 14.8, जींद में 15.2, नूंह में 15.6 और यमुनानगर में 15.5 तापमान रिकॉर्ड हुआ। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री के बीच बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भिवानी में ही है 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जज सुधीर परमार समेत पांच बरी

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से मौसम में बदलाव होगा। बढ़ती गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार अगले 2 दिन तक मौसम शांत और साफ बना रहेगा। 12 व 13 मार्च के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
इसके बाद 14 मार्च से मौसम में हलचल शुरू हो सकती है। इस दिन फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। 15 मार्च को मौसम की यह गतिविधि प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत की ओर बढ़ सकती है।

#HaryanaHeat #Narnaul #HottestCity #Sonipat #ColdWeather #TemperatureRise #WeatherUpdate #Celsius37 #SummerInHaryana #HeatWave #ClimateChange #HighTemperatures #LocalWeather #HaryanaWeather #WeatherForecast #HeatAlerts #StayCool #HeatIndex #EnvironmentalData #WeatherTrends

बारातियों की आपस में कहासुनी में चाकू घोंपकर एक बाराती की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button