ताजा समाचारवायरलहरियाणा

दुष्यंत चौटाला ने खोला हिसार पुलिस के खिलाफ बड़ा मोर्चा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग को भेजी शिकायत, पुलिस पर गुंडों जैसा व्यवहार करने का आरोप

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

JJP V/s Hisar Police : प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार पुलिस के खिलाफ मोर्चा पूरी तरह से खोल दिया है। हिसार पुलिस की कर्मचारियों को लेकर जननायक जनता पार्टी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग को हिसार पुलिस के खिलाफ शिकायत भेजी है। पत्र में जननायक जनता पार्टी ने हिसार पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

दो बैंक घोटालों से सरकार ने लिया बड़ा सबक, SOP तैयार

असल में यह मामला गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विजय सिंह चौटाला द्वारा आयोजित किए जाने वाले युवा सम्मेलन को लेकर शुरू हुआ था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी और बाद में यादव धर्मशाला में इसका आयोजन किया गया और इसके बाद बड़ी संख्या में युवा और छात्र इकट्ठा होकर कुलपति कार्यालय की तरफ बढ़ने लगे तो पहले तो उन्हें डेलिगेट्स लगाकर रोकने का प्रयास किया गया और जब वह नहीं रुके तो उन्हें आगे रोकने का भी प्रयास हुआ। छात्र कुलपति के कार्यालय तक पहुंच गए और यहां कुलपति के कार्यालय का गेट और कुछ गमले तोड़े जाने की बात सामने आई। छात्रों के गुस्से को देखते हुए कुलपति नरसी राम पिछले गेट से निकल गए थे। बाद में पुलिस ने इस मामले में जेजेपी के युवा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने रात में जेजेपी के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था इनमें तरुण गोयल, जितेंद्र श्योराण, रवि आहूजा, बिजेंद्र धानक और दीपक घनघस शामिल थे। बाद में अदालत से इन सभी को जमानत भी मिल गई थी।

जननायक जनता पार्टी की ओर से इस मामले में अब शिकायत दर्ज की गई है एक शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और दूसरी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग को भेजी गई है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग को शिकायत बिजेंद्र धानक की तरफ से भेजी गई है जिसमें कहा गया है कि पुलिस में कोई महिला नहीं थी और पुलिस ने उनकी बेटी के पैर के ऊपर चढ़कर डीवीआर उतारी।

आज सुबह दुष्यंत चौटाला ने अपने एक्स हैंडल पर भी एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें कहा गया है कि जजपा कार्यकर्ता के घर पर रिवाल्वर लोड करके पुलिसकर्मी घुसा। रवि आहूजा के घर पर पुलिस की रेड को लेकर दुष्यंत चौटाला ने लिखा है कि आधी रात को सिविल ड्रेस में गोलियों से भारी बंदूक ने मचाई दहशत। निहत्थे परिवार के साथ आधी रात को गुंडो जैसा व्यवहार किया सीआईए पुलिस ने। इसी पोस्ट पर कहा गया है कि हिसार सीआईए का बेहद खतरनाक और गुंडागर्दी वाला व्यवहार दिखा ऐसे लगा जैसे एनकाउंटर करने आए हों। दुष्यंत चौटाला ने लिखा है कि यह हरियाणा के हालात हैं की एक व्यक्ति जिसके खिलाफ आज तक 107/151 का भी मामला दर्ज नहीं है सुबह 4:00 बजे उस व्यक्ति को गन लोड करके पुलिस कस्टडी में लेने पहुंचती है ऐसे में न्याय की क्या उम्मीद की जाए।

होर्मुज तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव, रूसी तेल सप्लाई सुरक्षित करने की रणनीति तैयार
होर्मुज तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव, रूसी तेल सप्लाई सुरक्षित करने की रणनीति तैयार

जजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने मुजरिमों जैसा उनके साथ व्यवहार किया। रात को बिना महिला पुलिस की मौजूदगी में दबिश दी गई। यहां तक कि परिजनों को अपशब्द बोलकर धक्का-मुक्की की गई। इसके अलावा एससी-एसटी आयोग को भी पत्र लिखा गया है। यह पत्र जजपा के एससी सेल के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र की तरफ से लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि पुलिस ने रात को उनके घर में दबिश दी और परिवार वालों के साथ बदसलूकी की। यहां तक की डीवीआर उतारते समय पुलिस पलंग पर सो रही उनकी नाबालिग बेटी के ऊपर चढ़ गई। बता दें कि पुलिस ने जितेंद्र शयोराण, बिजेंद्र, गौरव सैनी, तरूण गोयल, दीपक और रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था।

5 बार एसोसिएशन ने की घटना की निंदा

मामले के बाद सोमवार को हिसार, कैथल, फतेहाबाद सहित कई बार में काम बंद रहा और सिरसा बार में निंदा प्रस्ताव पास किया गया। हिसार की टैक्स बार एसोसिएशन और बार एसोसिएशन में कामकाज पूरी तरह से बंद रहा।

JJP ने फैसला किया है कि 27 अप्रैल को हिसार में ‘छात्र हित महापंचायत’ की जाएगी। इस पंचायत के ऐलान से पहले एसपी हिसार ने सभी थाना प्रभारियों की एक बैठक बुलाई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

स्थानीय निकायों के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए नामांकन का काम शुरू

दुष्यंत चौटाला का कहना है कि इस पूरे मामले को लेकर मैंने DGP से कई बार संपर्क करने की कोशिश की। मैंने लगातार 3-4 दिन कॉल किए, जब बात नहीं हो पाई, तो मैसेज भी किया, लेकिन जवाब देने के बजाय मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया गया।

#Haryana #DushyantChautala #HisarPolice #HaryanaPolitics #JusticeForHisar #PoliceAccountability #BreakingNews #PoliticalDebate # HaryanaUpdates #ChautalaInAction #Empowerment #TruthAndJustice #CivilRights #PublicSafety #HaryanaNews #NewDelhi #ChautalaVsPolice #LocalPolitics #JusticeMatters

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button