ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट, पारा 45 पार की संभावना

25 को फिर मौसम लेगा करवट, हल्की बूंदाबांदी से मिलेगी राहत

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : मौसम विभाग ने हरियाणा में आज से 24 अप्रैल तक यानी 4 दिन का लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले 4 दिन तापमान में वृद्धि होगी और इस दौरान गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। मौसम विभाग में पूरे प्रदेश के लिए यह अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बदल जाने या बारिश में कोई संभावना नहीं है। कल प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस नारनौल में दर्ज किया गया। प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ था।
दिन के समय सड़कों पर चलना आम आदमी के लिए मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट वेव के चलते नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

हरियाणा में अधिकतम तापमान

बचपन से जो चौटाला परिवार के लिए लड़ा, दुष्यंत के कारण छोड़ दी पार्टी

हरियाणा में अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन यह इसके बावजूद सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के नारनौल में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा इस दौरान रोहतक में 41.6 गुरुग्राम में 40.5 और सिरसा में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बाकी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में अधिकतम तापमान 39.0, हिसार में 39.6 और करनाल में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान चरखी दादरी में 38.7, झज्जर में 38, जींद में 39.9, मेवात में 39.8, पानीपत में 38.1, रेवाड़ी में 38.0, सोनीपत में 39.9, यमुनानगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा इस दौरान गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने का काम करेंगे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिन लू के दौरान हरियाणा में तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है।

हरियाणा में न्यूनतम तापमान

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सिरसा के ओटू में दर्ज किया गया जो 19.4 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान रोहतक में न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। अंबाला में न्यूनतम तापमान 24.4, करनाल में 19.5, हिसार में 20.9, नारनौल में 25.7, गुरुग्राम में 22.0, भिवानी में 24.0, सिरसा में 22.4, चरखी दादरी में 23.0, झज्जर में 21.5, पलवल में 23.1, रेवाड़ी में 21.3, यमुनानगर में 20.1, जींद में 23.5, मेवात में 22.1, डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आने वाले दिनों में रात के तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

प्रदेश में हीट वेव के कारण स्वास्थ्य विभाग में लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रदेश में लोगों को दोपहर के समय घर के अंदर रहना चाहिए जब तक बहुत ज्यादा जरूरी ना हो घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। हीट वेव के कारण प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अलग से बेड की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग में लोगों को कहा है कि वह पानी का सेवन ज्यादा करें और ठंडी चीजें खाएं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी
प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज से 24 अप्रैल तक हीट वेव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को मौसम सामान्य रह सकता है और 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है। 26 और 27 अप्रैल को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इसी से लोगों को बढ़ते तापमान और लू से राहत मिल सकेगी।

#HeatWave #Haryana #WeatherAlert #YellowAlert #ExtremeHeat #HighTemperatures #Summer2026 #45Degrees #StayHydrated #KnowTheWeather #HeatSafety #TemperatureRise #ClimateChange #AprilHeat #SafetyFirst #HotWeather #HeatwaveWarning #WeatherUpdate #HaryanaWeather #BeatTheHeat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button