ताजा समाचारवायरलहरियाणा

दिन में नारनौल रात में फरीदाबाद का तापमान हरियाणा में सबसे ज्यादा

अभी 3 दिन और सताएगी गर्मी, 25 शाम से बदलेगा मौसम

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी अब अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। प्रदेश में कल अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। रात के तापमान में भी 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है। दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ने से अब गर्मी अपने पूरे जोरों पर। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में दिन के समय को चलने और रात के समय भी गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 अप्रैल को प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिलेगी।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

आज 23 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की अधिकतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। प्रदेश के नारनौल में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान रोहतक में 42.2, हिसार में 41.2, सिरसा में 41.6, नूंह में 41.1, करनाल और जींद में 40.6, अंबाला में 40.3, गुरुग्राम में 40.9, सोनीपत में 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। कल भिवानी में अधिकतम तापमान 38.5, झज्जर में 39.3, पलवल में 39.7, रेवाड़ी में 39.4, यमुनानगर में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आज 23 अप्रैल को प्रदेश के दिन के तापमान में कल के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

भाजपा ने नगर निगम चुनाव में वैश्य समाज पर जताया भरोसा, पंचकूला और अंबाला से वैश्य उम्मीदवार मैदान में उतारे

प्रदेश की न्यूनतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज हुआ है। प्रदेश के यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश के बापोनी (फरीदाबाद) में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। भिवानी में न्यूनतम तापमान 27.0, नूंह में 26.3, गुरुग्राम में 26.0, नारनौल में 26.1, चरखी दादरी में 25.0, अंबाला में 24.8, रोहतक में 24.0, पानीपत में 23.2, करनाल में 22.3, जींद में 22.0, सिरसा में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज के लिए चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल और रोहतक में रात के समय ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में आज रात को गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान नारनौल में 4.8 डिग्री और गुरुग्राम में 4.7 डिग्री सेल्सियस सामान्य से ज्यादा रहा है। 7 शहरों में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है, जो रात की बेचैनी को बढ़ा रहा है।

मौसम विभाग की किसानों के लिए एडवाइजरी

किसानों को सलाह दी गई है कि वे अगले 3-4 दिनों तक सरसों की कटाई और गहाई रोक दें । कटी हुई फसल को रस्सियों से बांधकर सुरक्षित रखें ताकि तेज हवाओं से नुकसान न हो। कपास, मूंग, उड़द और सब्जियों में भिंडी, घीया, खीरा की बुवाई को फिलहाल 3 दिनों के लिए टालने की सलाह दी गई है। फलों के पेड़ों (अमरूद, नींबू, बेर) में नियमित सिंचाई करें। हालांकि, अगले 3 दिनों तक किसी भी प्रकार के कीटनाशक छिड़काव से बचने को कहा गया है। पशुपालकों को सलाह दी गई है कि पशुओं को दिन के समय छायादार और हवादार शेड में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पिलाएं ताकि वे हीट स्ट्रेस से बच सकें।

 

कांग्रेस ने सोनीपत में दिखाई ताकत, कहा, सोनीपत में अपराध और नशे का ग्राफ तेजी से बढ़ा

#Narnaul #Faridabad #Haryana #DaytimeHeat #NightTemperature #HeatWave #WeatherUpdate #SummerVibes #ClimateChange #HaryanaHeat #DayAndNight #TemperatureComparison #NarnaulByDay #FaridabadByNight #LocalWeather #HaryanaLife #ExploreHaryana #HeatRecords #TravelHaryana #HaryanaDiaries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button