भाजपा ने नगर निगम चुनाव में वैश्य समाज पर जताया भरोसा, पंचकूला और अंबाला से वैश्य उम्मीदवार मैदान में उतारे
भाजपा की दूसरी सूची आज देर रात या कल दोपहर तक आने की उम्मीद

सत्य खबर हरियाणा
BJP Candidates : हरियाणा में भाजपा ने बुधवार को मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पंचकूला से बीजेपी ने श्यामलाल बंसल, अंबाला से अक्षिता सैनी और सोनीपत नगर निगम से राजीव जैन को अपना मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। राजीव जैन और श्यामलाल दोनों ही वैश्य समुदाय से आते हैं। श्यामलाल बंसल तीन बार कालका सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन वे जीत नहीं सके। राजीव जैन वर्तमान में सोनीपत नगर निगम में मेयर थे। उनकी पत्नी कविता जैन हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं और खुद राजीव जैन भी हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। अंबाला में अक्षिता सैनी के पिता अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उनकी बेटी को टिकट देने का काम किया है।

भाजपा रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा, उकलाना तथा सांपला नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भी जल्द अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली है। भाजपा की दूसरी सूची आज देर रात या कल दोपहर तक आने की उम्मीद की जा रही है।
कांग्रेस ने अंबाला से कुलविंदर कौर, सोनीपत से कमल दीवान और पंचकूला से सुधा भारद्वाज को अपना मेयर प्रत्याशी बनाया है। सोनीपत से कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार कमल दीवान को साल 2025 में हुए उपचुनाव में भी टिकट दिया गया था, लेकिन वे भाजपा उम्मीदवार राजीव जैन से हार गए थे। कमल दीवान सोनीपत के ही रहने वाले हैं और पंजाबी हैं। उनका परिवार लंबे अरसे से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। अंबाला नगर निगम में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविंदर कौर सैनी समाज से आती हैं। उनके पति कृपाल सिंह कांग्रेस के नेता हैं और सेना से रिटायर्ड हो चुके हैं। कृपाल सिंह का प्रॉपर्टी का कारोबार है। वहीं सुधा भारद्वाज कांग्रेस की जुझारू, कर्मठ एवं समर्पित नेत्री हैं, जिन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
10 मई को होगा चुनाव
बता दें कि हरियाणा के अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों के मेयर (महापौर) तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव 10 मई 2026 (रविवार) को होंगे। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने 13 अप्रैल 2026 को इन तीनों नगर निगमों सहित अन्य निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
नामांकन दाखिल करने की तारीख 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक रहेगी, नामांकन की जांच 27 अप्रैल को होगी और नाम वापसी की अंतिम तारीख 28 अप्रैल 2026 होगी, जिस दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और यदि कहीं दोबारा मतदान की जरूरत पड़ी तो वह 12 मई 2026 को कराया जाएगा। मतगणना और परिणाम 13 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
#Haryana #BJP #VaishyaCommunity #MunicipalElections #Panchkula #Ambala #PoliticalCandidates #CommunityInclusivity #Election2023 #IndiaPolitics #SocialHarmony #LocalLeadership #PartySupport #CivicEngagement #EmpoweringCommunities #DemocracyInAction #GrassrootsPolitics #CandidateSelection #CommunityRepresentation #VoteWisely