ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कांग्रेस ने सोनीपत में दिखाई ताकत, कहा, सोनीपत में अपराध और नशे का ग्राफ तेजी से बढ़ा

दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेसियों को भीतरघात से बचने की नसीहत दी

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Congress Shows Power : कांग्रेस में आज सोनीपत से स्थानीय निकाय चुनाव का अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया। सोनीपत नगर निगम मेयर के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार कमल दीवान के नामांकन के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक के सुरेंद्र पंवार, विधायक इंदु राज भालू व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

दीपेंद्र ने भाजपा को घेरा और कांग्रेस को भीतरघात से बचने की नसीहत दी

नामांकन के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सोनीपत विकास की पटरी से उतर चुका है। उन्होंने जल निकासी, सीवरेज और बरसात में जलभराव जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया। साथ ही उन्होंने शहर में बढ़ते गैंगस्टर और फिरौती के मामलों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि सोनीपत में अपराध और नशे का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। व्यापारियों को धमकियां मिल रही हैं और गैंग सक्रिय हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इन मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर घरेलू महिलाओं पर पड़ रहा है। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल छलावा है और जब तक इसे लागू नहीं किया जाता, कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करती रहेगी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जीत भाजपा के अहंकार पर अंकुश लगाएगी और विपक्ष को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पार्टी में अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए भीतरघात से बचने की नसीहत भी दी। उन्होंने बताया कि इस बार कांग्रेस नया प्रयोग कर रही है, जिसके तहत हर वार्ड के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, ताकि स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जा सके। दीपेंद्र हुड्डा ने इनेलो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस की ज्यादा चिंता रहती है। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री चौटाला से जुड़े मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

अब हरियाणा रोडवेज को रफ्तार देने की तैयारी

दीपेंद्र की उपस्थिति में भरा नामांकन

इससे पहले सोनीपत कांग्रेस कैंडिडेट कमल दीवान ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन से पहले सुबह 9:30 बजे सेक्टर-14 स्थित उनके कार्यालय में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद कमल दीवान ने सभी समर्थकों के साथ कोर्ट के सामने हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए। उसके बाद काफिले के साथ एडीसी ऑफिस पहुंचे और करीब 1 बजकर 44 मिनट पर पहुंचे और 2 बजकर 8 मिनट पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा की उपस्थिति में एडीसी कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर अजय चोपड़ा को नामांकन सौंपा।

कांग्रेस में उत्साह

सोनीपत नगर निगम चुनाव-2026 के मद्देनजर बुधवार को कांग्रेस ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए मेयर पद के उम्मीदवार कमल दीवान का नामांकन भरवाया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। नामांकन प्रक्रिया से पहले कोर्ट परिसर के सामने स्थित हनुमान मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां धार्मिक अनुष्ठान के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्माया।

शहर की समस्याओं पर साधा निशाना

कमल दीवान की मांगों के सामने झुकी कांग्रेस, दीवान फिर मैदान में

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए चुनावी बिगुल फूंका। इसके बाद नेता नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए और शहर की समस्याओं और राजनीतिक मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ने एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देने की कोशिश की।

पहले दिन आया था एक नामांकन

पहले दिन रमेश खत्री ने मेयर पद के लिए नामांकन भरा। उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, जिसके बाद जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कौन हैं कमल दीवान

कमल दीवान का जन्म 1973 में सोनीपत में हुआ। उन्होंने 11वीं तक पढ़ाई की है और वे पंजाबी हैं। वे दीवान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। उनके पिता स्व. देवराज दीवान विधायक रहे हैं। वे सोनीपत जिले में पार्टी के लिए काम करते थे। सोनीपत में लगभग 75 हजार पंजाबी वोटर हैं। अभी कमल दीवान कांग्रेस पार्टी के शहरी जिला अध्यक्ष हैं। मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने कहा कि शहर में पीने के पानी, सीवरेज, प्रॉपर्टी आईडी और जलभराव जैसी समस्याएं गंभीर हैं। उन्होंने इन मुद्दों को चुनाव का मुख्य एजेंडा बताया। कमल दीवान ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में विकास ठप हो गया है और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि 12 साल के शासन के बावजूद शहर में अपेक्षित विकास नहीं हुआ और जनता अब बदलाव चाहती है

SIT ने दुष्यंत और दिग्विजय समेत 6 को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करवाने को कहा

बढ़ गए दो वार्ड

पिछले चुनाव में जहां करीब 2.94 लाख मतदाता थे, वहीं अब नई वोटर लिस्ट के अनुसार यह संख्या बढ़कर करीब 2.96 लाख हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता लगभग 1.53 लाख, महिला मतदाता 1.40 लाख और अन्य मतदाता भी शामिल हैं। सोनीपत नगर निगम के कमिश्नर हर्षित कुमार ने बताया कि वार्डबंदी का कार्य पूरा हो चुका है और अब कुल 22 वार्ड बनाए गए हैं, जबकि पहले इनकी संख्या 20 थी। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए 2 नए वार्ड जोड़े गए हैं।

#Haryana #Congress #Sonipat #CrimeRate #DrugAbuse #SonipatPolitics #PoliticalStrength #HaryanaPolitics #SocialIssues #YouthConcerns #RiseInCrime #DrugAwareness #PublicSafety #LocalElections #PoliticalAlliance #CommunitySafety #SonipatNews #Accountability #CrimePrevention #HaryanaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button