ज्योतिषताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

आज 23 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

जानिए आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर ज्योतिष

Religious : विक्रमी संवत 2083, वैशाख मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि, तदानुसार गुरुवार 23 अप्रैल 2026। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र और सुकर्मा योग भी रहेगा। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। सप्तमी तिथि रात्रि 08 बजकर 49 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 57 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग प्रातः 6 बजकर 8 मिनट तक उपरांत धृति योग का आरंभ। गरज करण प्रातः 9 बजकर 45 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा दोपहर 3 बजकर 13 मिनट तक मिथुन राशि पर उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय प्रातः 5:48 बजे। सूर्यास्त सायं 6:51 बजे।
चंद्रोदय प्रातः 10:58 बजे। चंद्रास्त रात्रि 1:15 बजे (24 अप्रैल)

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक।
अमृत काल : सायं 6 बजकर 41 मिनट से रात्रि 8 बजकर 11 मिनट तक।

राहुल गांधी के सवाल पर छात्रा का जवाब सुनकर गूंज उठा पूरा हॉल
राहुल गांधी के सवाल पर छात्रा का जवाब सुनकर गूंज उठा पूरा हॉल

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल : दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक
गुलिक काल : सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक
यमगंड : सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक

आज का राशिफल

मेष : आज आपका व्यक्तित्व नेतृत्व से चमकेगा। लोग खुद आपकी बात मानेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में बड़ा अवसर बन सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, आज शब्द ही आपकी ताकत भी हैं और कमजोरी भी। बोलने से पहले सोचें। माता-पिता की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में फोकस बनाए रखना होगा। कोई पुराना लेन-देन या विवाद सुलझने से मन हल्का और संतुष्ट रहेगा।

वृषभ : आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहद खास है। आपको कोई जिम्मेदारी भरा पद मिल सकता है, जिससे आपकी पहचान और बढ़ेगी। आसपास के लोगों को पहचानना जरूरी है। हर कोई आपका शुभचिंतक नहीं है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है, जो आपका दिल खुश कर देगी। परिवार में किया हुआ कोई वादा आज निभाना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याएं सुलझने के संकेत हैं। आप उन्नति की राह पर तेजी से आगे बढ़ेंगे।

मिथुन : आज का दिन थोड़ा संतुलन मांगता है। नए संपर्क लाभ देंगे, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। सतर्क रहें। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय न लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। बिजनेस में हल्की अस्थिरता रहेगी। मां से किया वादा पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

रेखा शर्मा के बिगड़े बोल पर चंद्रमोहन बिश्नोई की भावुक अपील, सियासत में हर गलत लफ्ज़ का हिसाब देना पड़ता है

कर्क : आज बेवजह का तनाव छोड़कर सुकून की राह अपनाएं। आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे फायदेमंद होगी। सरकारी मामलों में सोच-समझकर बोलना जरूरी है। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत से खत्म हो सकती है। धन से जुड़ा कोई रुका काम भी पूरा होने के संकेत हैं।

सिंह : आज मेहनत आपका सबसे बड़ा हथियार बनेगी। बिजनेस में किए गए बदलाव आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे। कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है और संतान से किया वादा निभाकर आप उनका दिल जीतेंगे।

कन्या : आज करियर में सफलता आपका इंतजार कर रही है। काम का बोझ भले ज्यादा हो, लेकिन आप हर काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता और भी आसान होगी।

तुला : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। नए निवेश के अवसर मिलेंगे और बिजनेस में पार्टनरशिप भी फायदेमंद रहेगी। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो पेट की समस्या परेशान कर सकती है। छोटे बच्चों की कोई फरमाइश आपको पूरी करनी पड़ेगी। नए साल की शुरुआत धार्मिक यात्रा से हो सकती है, जो आपको सुकून देगी।

वृश्चिक : आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और दिल गर्व से भर जाएगा। करियर में नए अवसर सामने आएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागदौड़ रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे रास्ता साफ होगा। परिवार में नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पुराने दोस्त से मुलाकात यादगार रहेगी। सरकारी कामों में थोड़ी रुकावट आ सकती है।

धनु : आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। विरोधियों को भी आप अपनी समझदारी से पीछे छोड़ देंगे। बॉस की बातों पर ध्यान देना जरूरी है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। मन की कोई इच्छा पूरी करने के लिए आप मां से सलाह ले सकते हैं।

भाजपा हरियाणा विधानसभा के अंदर और कांग्रेस और हरियाणा विधानसभा के बाहर कर रहे एक दूसरे की निंदा

मकर : आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता के योग हैं। भागदौड़ जरूर रहेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। पार्टनर पर भरोसा करने से पहले अच्छे से सोच लें। कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर बनाने की योजना भी शुरू हो सकती है। लेकिन सावधान रहें। कोई पुराना राज सामने आ सकता है। जरूरी जानकारी किसी से साझा करने से बचें।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में जुटे रहेंगे और सफलता भी मिलेगी। अगर पिताजी से कोई नाराजगी चल रही है, तो समझदारी से बात करके उसे खत्म करें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बच्चों के साथ बिताया समय आपको खुशी देगा और तनाव दूर करेगा।

मीन : आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन सीख देने वाला होगा। कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। सावधानी रखें। बिजनेस में पार्टनर से अच्छी खबर मिल सकती है। कोई पुरानी समस्या सुलझने से राहत मिलेगी। पैसों की जरूरत के लिए परिवार या बैंक का सहारा लेना पड़ सकता है। समझदारी से फैसले लेंगे तो दिन आपके पक्ष में हो जाएगा।

#TodaysPanchang #Horoscope #April232026 #Astrology #IndianAstrology #PanchangDaily #DailyHoroscope #ZodiacSign #HoroscopeReading #CelestialGuidance #AstrologicalInsights #Tarot #SpiritualAwakening #CosmicEnergy #AstrologyToday #FortuneTelling #Astrologer #StarAlignment #PlanetaryInfluence

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button