ताजा समाचार

एटीएम बदलकर पैसे निकालने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Satyakhabarindia

एटीएम बदलकर पैसे निकालने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

थाना शहर रेवाड़ी ने महिला के साथ धोखाधड़ी करके एटीएम बदलकर पैसे निकालने के मामले में कार्यवाही करते हुए मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रोहतक के लाखन माजरा निवासी सुनील उर्फ अनिल के रूप में हुई है।

 

हमारी सरकार का प्रयास है कि समाज के गरीब, वंचित और दलित वर्ग को तमाम वह सुविधाएं मिलें जिनके वह हकदार हैं : नायब सैनी

जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बतलाया कि मैं पुलिस लाइन रेवाड़ी में रह रही हूं। मैं गत 11 जून को धारूहेड़ा चुंगी रेवाड़ी स्थित एसबीआई बैंक एटीएम में अपनी सैलरी निकालने गई थी। वहाँ मैंने दो-तीन बार पैसे निकालने का प्रयास किया लेकिन मेरे एटीएम से पैसे नही निकले। इसी दौरान वहाँ एक व्यक्ति खड़ा हुआ था। उसने मुझे कहा कि मैं आपके पैसे निकलता हूं। इसके बाद मैंने उसे मेरा एटीएम दे दिया।

एटीएम बदलकर पैसे निकालने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

इसके कुछ समय पर उसने मुझे मेरा एटीएम दोबारा मुझे दे दिया। रास्ते में आकर मुझे पता चला की उस शख्स ने जो एटीएम मुझे दिया था वो मेरा नहीं बल्कि किसी विशाल नाम के व्यक्ति का था। इसके बाद मेरे मोबाइल पर मेरे खाते से पहले 20 हजार रुपये और उसके बाद 9 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। इस तरह उस शख्स ने धोखाधड़ी करके एटीएम बदलकर मेरे खाते से कुल 29 हजार रूपए निकाल लिए गए।

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

 

 

पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने कल मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी सुनील उर्फ अनिल को गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से 2000/- रु बरामद किए हैं। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस मामले में दो आरोपियों जयपाल और रमन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़े, घरेलू गैस सिलेंडर का पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button