ताजा समाचारलाइफ स्टाइलवायरल

पत्नी सुंदर है तो ट्रंप ने बना दिया गृह सचिव, अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर मचा बवाल

महिलाओं को लेकर अपने अजीबो-गरीब बयानों के लिए जाने जाते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

Satyakhabarindia

सत्य खबर

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्हें कई बार महिलाओं के साथ खुले तौर पर फ्लर्ट करते देखा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डग बर्गम गृह सचिव नियुक्त करने का कारण उनकी पत्नी कैथरीन की सुंदरता बताया है। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में एक प्रोग्राम के दौरान यह टिप्पणी की, जिसमें कैथरीन ने नशे की लत से उबरने का अनुभव साझा किया। डोनाल्ड ट्रंप ने खुलेआम इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि बर्गम की पत्नी कैथरीन उन्हें सुंदर लगीं। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने कैथरीन को अपने पति के साथ एक वीडियो में देखा। वीडियो में वो घुड़सवारी कर रही थीं और ट्रंप को इतनी सुंदर लगीं कि ट्रंप ने उनके पति को इंटीरियर सेक्रेटरी बना दिया। ट्रंप ने बताया कि इसके बाद उनके सहयोगियों ने उन्हें समझाया कि कपल कौन है। ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने मुझे समझाया और मैंने कहा, ‘मैं उसे (कैथरीन के पति को) नौकरी देने जा रहा हूं।’ फिर ट्रंप ने कैथरीन से कहा, ‘क्योंकि जिसके साथ आपके जैसी कोई हो, वो अपने आप में एक बड़ी तारीफ है।’

गुरुग्राम के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल करवाया खाली

इसके बाद ट्रंप ने डग बर्गम के करियर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि बर्गम एक सफल कारोबारी और दो बार नॉर्थ डकोटा के गवर्नर रह चुके हैं। ट्रंप बार-बार यह कहते रहे कि बर्गम की सफलता में उनकी पत्नी की भूमिका अहम रही है। ट्रंप ने कहा, “ये एक बेहतरीन जोड़ी है, अद्भुत जोड़ी। उनकी बड़ी सफलता में कैथरीन का बहुत बड़ा हिस्सा है। बर्गम ने नॉर्थ डकोटा में शानदार काम किया है, लेकिन इसमें उनकी पत्नी ने भी अहम भूमिका निभाई।” इससे पहले भी कई बार ट्रंप ने खुले तौर पर कई महिलाओं की खुल कर तारीफ की है। जिसमें एक इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का भी नाम शामिल है।

कैथरीन पर इन टिप्पणियों को लेकर ट्रंप की आलोचना शुरू हो गई है। आलोचकों ने कैबिनेट नियुक्ति को लेकर दिए गए उनके इस तर्क के मकसद और लहजे पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, उनके कुछ समर्थक कह रहे हैं कि किसी की पत्नी की तारीफ करना गलत नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप का महिलाओं को लेकर ऐसे बयान देने का पुराना रिकॉर्ड रहा है, जिनमें योग्यता के बजाय उनके रूप-रंग पर जोर दिया जाता है। ट्रंप इस तरह की टिप्पणियों को लेकर आलोचना झेल चुके हैं। ट्रंप ने अपनी विरोधी महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया है।

क्रॉस वोटिंग मामला : बृजेंद्र सिंह ने बोला भाजपा पर तीखा हमला

#Trump #HomeSecretary #WifeAppointed #Controversy #PoliticalUproar #BeautyInPolitics #USPresidents #StatementReaction #PoliticalDebate #WomenInPower #InfluentialWomen #BeautyAndPolitics #SocialMediaReaction #PublicOutcry #PoliticalStatemen #USPolitics #TrumpAdministration #ViralVideo #DiverseOpinions #PoliticalCommentary

योगी मंत्रिमंडल में 40 जिलों का प्रतिनिधित्व शून्य, BJP करेगी बड़े फेरबदल की तैयारी
योगी मंत्रिमंडल में 40 जिलों का प्रतिनिधित्व शून्य, BJP करेगी बड़े फेरबदल की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button