ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों पर मतदान शुरू

क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से सतीश नांदल को होगा फायदा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

RajyaSabha Election Haryana : हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज सुबह 9 बजे से विधानसभा परिसर में वोटिंग शुरू हो गई है।वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे मतगणना होगी और इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। भाजपा ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, भाजपा नेता सतीश नांदल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें भाजपा का समर्थन हासिल है। भाजपा के सरप्लस वोट नांदल को मिलेंगे।
पहले उम्मीदवार को जीत के लिए 31 कोटा वोट चाहिएं। उसके बाद 30 वोट प्राप्त करने वाला भी राज्यसभा पहुंच जाएगा। अभी कांग्रेस और भाजपा के पास एक-एक सीट जाती दिख रही है। क्रॉस वोटिंग या वोट रद्द होने की सूरत में निर्दलीय उम्मीदवार नांदल को फायदा हो सकता है। इनेलो के पास दो विधायक हैं। इनेलो विधायक किसका समर्थन करेंगे यह अभी घोषित नहीं किया गया है। इनेलो ने साफ तौर पर कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही वोट नहीं देने का फैसला किया है। कल जींद में अभय चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा में से एक को सांप नाथ और दूसरे को नागनाथ बताकर इस बात के साथ संकेत दे दिए कि वह इन दोनों में से किसी का साथ नहीं देगी। माना यह भी जा रहा है कि इनेलो इस चुनाव का बहिष्कार कर सकती है अगर ऐसा होता है तो इसका नुकसान सीधे तौर पर सतीश नांदल को होगा।
अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक हिमाचल से सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। और मतदान में हिस्सा लेंगे। भाजपा ने अपने विधायकों को सुबह 10 बजे इकट्‌ठे होने के लिए कहा है। भाजपा विधायक इकट्ठा होने के बाद मतदान में एक साथ शामिल होंगे और मतदान करेंगे। जानकारी है कि अनिल विज भी आज मतदान में शामिल होंगे। पांव में फ्रैक्चर की वजह से वह इस बार हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में अभी तक नहीं आए हैं।
दोपहर 2 बजे से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इससे पहले ही सभी विधायक अपना वोट डाल देंगे। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा समेत सभी विधायकों में पहले ही सहमति बन गई थी।
राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने विधायकों को चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट में 14 और 15 मार्च को ट्रेनिंग दी। इन दो दिनों की ट्रेनिंग में विधायकों के 6 सेशन लगाए गए, जिसमें एक सेशन में तीन विधायकों के वोट रद्द हो गए। हालांकि बाद में दोबारा से उन्होंने सही वोटिंग की। पैरों में फैक्चर होने की वजह से अनिल विज इस ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए।

जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

कांग्रेस विधायकों ने शिमला में रिहर्सल की

कांग्रेस राज्यसभा चुनाव को लेकर पहले ही एक्टिव हो गई थी। 13 मार्च को ही उन्होंने अपने 31 विधायकों को शिमला के गलू स्थित ट्विन टावर होटल में भेज दिया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 6 विधायक अलग-अलग कारणों से नहीं गए। विधायकों को होटल में ही वोटिंग की रिहर्सल कराई गई। 14 मार्च को विधायकों को शिमला से सोलन के कसौली शिफ्ट कर दिया गया। कसौली चंडीगढ़ से 60 किलोमीटर दूर है। कांग्रेस ने ऐसा इसलिए किया, ताकि विधायक समय पर वोटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंच सकें।

निर्दलीय नांदल को सिर्फ क्रॉस वोटिंग का सहारा

क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी पांच कांग्रेस विधायकों के नाम हुए सार्वजनिक

निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के साथ तीन अन्य निर्दलीय विधायक, देवेंद्र कादियान, सावित्री जिंदल और राजेश जून हैं। इन विधायकों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि वे कांग्रेस के 10 विधायकों के संपर्क में हैं। नांदल द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि भाजपा के 17 विधायक भी उनके साथ हैं। नांदल सिर्फ क्रॉस वोटिंग के जरिए ही जीत सकते हैं।

इनेलो के दो ही विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव में किस पार्टी को समर्थन देना है, इसके लिए 2 बड़ी मीटिंगें हो चुकी हैं। इनेलो ने अभी तक सार्वजनिक तौर पर तो किसी को समर्थन देने के का खुलासा नहीं किया। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इनेलो के दोनों विधायक वोटिंग से दूरी बना सकते हैं।

#VotingBegins #RajyaSabha #HaryanaElections #HaryanaVotes #Election2026 #VoteForChange #DemocracyInAction #PoliticalParticipation #HaryanaRajyaSabha #ElectionUpdates #VoterAwareness #CivicEngagement #YourVoteMatters #EmpowerPolitically #DemoCraty #HaryanaPolitics #ElectionBuzz #VoteSafely #HaryanaLeadership #RajyaSabhaSeats

सीबीआई ने जीएसटी के दो अधिकारियों सहित तीन को रिश्वत के मामले में किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button