ताजा समाचारवायरलहरियाणा

लगातार बदल रहा हरियाणा का मौसम, 29 मार्च से तेज बारिश की संभावना

भिवानी में रात के समय भी दिन जैसी गर्मी, न्यूनतम पारा 20.4

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : बीते दो सप्ताह में हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज 27 मार्च को मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 26 मार्च को भी हरियाणा में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की थी लेकिन कल पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश देखने को नहीं मिली है। 25-30% हिस्सों में विशेषकर प्रदेश के पश्चिमी, उत्तरी के साथ दक्षिणी हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 29-31 मार्च के दौरान प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश के अलावा एक दो स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है।

47 हजार गरीब बच्चों को मिलेगा अब फ्री में प्राइवेट स्कूलों में दाखिला

मार्च के आखिरी दिनों में गर्मी थोड़ी-थोड़ी बढ़ने लगी थी, लेकिन अब नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हरियाणा राज्य के कई जिलों में राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च को जहां पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, तो वहीं अब इसका असर आज यानी 27 मार्च को भी प्रदेश के कई इलाकों में दिखेगा, जिसके कारण हल्की से मध्यम बारिश तेज गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं आ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही 29 मार्च तक कई जगहों पर गरज-चमक और आंधी जारी रह सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

29 मार्च की रात को हरियाणा में तेज बारिश होने की संभावना है। इस सप्ताह का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च को एक्टिव होगा, जिसका असर अगले दो दिन तक देखने को मिलेगा। 30 और 31 मार्च को हरियाणा के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकेगी। 30 और 31 मार्च को हरियाणा के अधिकतर जिलों में तेज हवाओं के साथ ही बारिश होने की संभावना है, जबकि 1 अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपना असर दिखा सकती है और एक बार फिर से मौसम अपने तेवर बदल सकता है। इस दिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

हरियाणा में तापमान

MCD में बड़ा भ्रष्टाचार कांड, डिप्टी कमिश्नर 4 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
MCD में बड़ा भ्रष्टाचार कांड, डिप्टी कमिश्नर 4 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रदेश में दिन के तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है तथा रात के तापमान में वृद्धि 2.4 डिग्री सेल्सियस रही। प्रदेश के नूंह में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। करनाल के उचानी में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। करनाल, सिरसा, यमुनानगर और रोहतक में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से कम दर्ज किया गया है जबकि पूरे प्रदेश के बाकी इलाकों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। प्रदेश के सोनीपत और करनाल में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। भिवानी में रात का तापमान 20 डिग्री को पार कर 20.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चरखी दादरी में न्यूनतम तापमान 19.8, अंबाला में 19.6 और गुरुग्राम में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार में न्यूनतम तापमान 18.4, रोहतक 18.8, पलवल में 18.6, नूंह और यमुनानगर में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जींद में 17.5 और पानीपत में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

#WeatherInHaryana #HaryanaWeather #ChangingWeather #HaryanaRain #HeavyRainExpected #RainySeason #Monsoon #MarchWeather #WeatherForecast #RainWarning #HaryanaMeltingEarth #IndianWeather #ClimateChange #EnvironmentalAwareness #StormyWeather #RainyDaysAhead #NatureInHaryana #HaryanaUpdates #WeatherWatch #HaryanaRainfall

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button