क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में बैंक घोटालों की जांच सीबीआई से करवाने की तैयारी

हरियाणा सरकार ने लिखा केंद्र को पत्र, हरियाणा सरकार के पैसे बैंकों ने लौटाए

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

हरियाणा में पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगम के चुनावों पर लगी रोक

Bank Scam : हरियाणा में तीन बैंकों आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा हरियाणा सरकार के पैसों का गबन करना अब महंगा पढ़ने वाला है। आईडीएफसी बैंक पहले ही पूरी रकम वापस कर चुका है। कल जब पुलिस ने कोटक महिंद्रा बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखाओं को नहीं खुलने दिया तो शाम तक दोनों बैंकों ने मूल राशि वापस कर दी। कोटक महिंद्रा बैंक ने पंचकूला नगर निगम के 127.27 करोड़ रुपए वापस किए हैं जबकि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के 25 करोड रुपए लौटाए हैं।

हरियाणा में लगातार हो रहे हैं बैंक घोटालों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अब हरियाणा सरकार की किसी भी बैंक में कोई राशि बकाया नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों और बैंक को दिए कड़े निर्देश देते हुए कहा था कि जनता के पैसे को सुरक्षित रखना सरकार का कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनता के पैसे की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।

पंचकुला नगर निगम का कोटक महिंद्रा बैंक से 127.27 करोड़ की मूल राशि, HPGCL के AU Small बैंक से 25 करोड़ रुपए वापस आ गए हैं। IDFC बैंक से पहले ही सारी राशि वापस आ चुकी है। पूरी राशि वापस आने के बावजूद हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। इसी को देखते हुए सरकार ने आईडीएफसी बैंक के 590 करोड़ के बैंक घोटाले, कोटक महिंद्रा की करीब 150 करोड रुपए के बैंक बात ले और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के 25 करोड रुपए के बैंक घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो तीन दिन पहले ही सरकार की ओर से इसको लेकर एक लेटर केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा जा चुका है।

भाजपा विधायक और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष थे आतंकियों के निशाने पर

लगातार हो रहे बैंक घोटालों को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मामले में सख्त रुख अपनाया। सीएम सैनी पहले ही इस मामले की जांच का जिम्मा हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को सौंपा था।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पहले ही इन मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन बैंक वालों की जांच सीबीआई से करवाने के लिए हरियाणा सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय अब यह मामला सीबीआई को भेजेगा और सीबीआई इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।

सीबीआई की जांच में हालांकि हरियाणा सरकार के खातों में हुई गड़बड़ी की जांच की जाएगी लेकिन अगर बैंकों ने कहीं और भी किसी के साथ कोई फ्रॉड किया होगा तो उसकी परत भी खुल सकती है।

हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानों पर ब्रेक: मुंबई-अहमदाबाद समेत कई रूट बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानों पर ब्रेक: मुंबई-अहमदाबाद समेत कई रूट बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

#HaryanaBankScams #CBI #Investigation #Accountability #BankFraud #Transparency #JusticeForVictims #CBIIntervention #ScamAlert #FinancialIntegrity #CrimeInvestigation #HaryanaNews #PublicAwareness #WhistleblowerSupport #AntiCorruption #Gover nmentAction #CriminalJustice #ScamPrevention #HaryanaEconomy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button