ताजा समाचारवायरलहरियाणा

5 अप्रैल तक लगातार बदलता रहेगा हरियाणा का मौसम

आज भी हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना, रेवाड़ी में आंधी और तूफान से पेड़ उखड़े, रेल और सड़क मार्ग बाधित

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज मौसम में बदलाव के आसार हैं। दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई है, लेकिन दोपहर तक कई इलाकों में गरज के साथ छींटे और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह का मौसम साफ और धूप वाला है। दोपहर में गरज के साथ छिटपुट बारिश (45% संभावना) हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर जिला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 अप्रैल को मौसम काफी हद तक साफ रहेगा। 3 अप्रैल को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद हिसार और भिवानी में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दिन यमुनानगर, करनाल पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा बोर्ड में एक छात्रा ने उत्तर की जगह लिख दिया, ‘सर मुझे पास कर देना नहीं तो मेरा रिश्ता टूट जाएगा’

हरियाणा में तापमान

 

जीवन की डोर को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जोड़ेगा 296 नई एंबुलेंस

प्रदेश में कल अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। प्रदेश के नूंह में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्द किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। करनाल जिले के उचानी में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान सिरसा जिले के ओटू में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के बाकी सभी जगह तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। प्रदेश के अंबाला अधिकतम तापमान 33.3, हिसार में 31.1, करनाल में 34.4, नारनौल में 32, रोहतक में 33.1, भिवानी में 34.6, गुरुग्राम में 33.7, चरखी दादरी में 33.3, जींद में 33.5, पलवल में 34.7, सोनीपत में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। प्रदेश के नारनौल और भिवानी में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के नूंह में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। ‌ प्रदेश के अंबाला, गुरुग्राम, इंद्री, पलवल और यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम बना हुआ था।

सड़क और रेल मार्ग बाधित

मिशन शक्ति पर योगी सरकार का बड़ा फोकस महिला सुरक्षा पर नया अपडेट
मिशन शक्ति पर योगी सरकार का बड़ा फोकस महिला सुरक्षा पर नया अपडेट

तेज आंधी और बारिश के चलते रेवाड़ी जिले में रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड़ पर रोलियावास गांव के पास बड़े पेड़ गिर जाने से सड़क और रेलवे ट्रैक दोनों बाधित हो गए। इस अचानक हुए घटनाक्रम से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जबकि एक ट्रेन करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। सड़क मार्ग पर भी लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी के दौरान कई पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे रेलवे ट्रैक और सड़क पर आ गिरे। इस दौरान सड़क से गुजर रही कई गाड़ियों पर भी पेड़ों की शाखाएं और तने गिरने से उन्हें नुकसान पहुंचा। कुछ वाहनों के शीशे टूट गए, जबकि कई के बॉडी पार्ट क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

#HaryanaWeather #WeatherUpdate #HaryanaForecast #ClimateChange #WeatherReport #StayInformed #WeatherAlert #AprilWeather #HaryanaNews #Meteorology #SeasonalChanges #WeatherTrends #HaryanaUpdates #WeatherFacts #IndianWeather #NatureWatch #WeatherConditions #TornadoSeason #RainForecast #ClimateWatch

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button