47 हजार गरीब बच्चों को मिलेगा अब फ्री में प्राइवेट स्कूलों में दाखिला
सरकार ने योजना में फिर किया सुधार, अब केवल BPL को लाभ

सत्य खबर हरियाणा
Cheerag Scheme : हरियाणा में चिराग योजना के अंतर्गत गरीब व जरूरतमंद छात्रों के लिए प्राइवेट स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी। प्रदेश में कुल मिलाकर 47250 सीटों पर बच्चों का दाखिला होगा। इस योजना में पहले ₹800000 की आई तक के परिवारों के बच्चों को शामिल किया गया था लेकिन अंतिम क्षणों में इसे एक बार फिर से 1.80 लाख रुपए की वार्षिक आय तक के परिवारों के बच्चों को दाखिला देने का फैसला लिया गया है।
इस योजना के अंतर्गत कल फॉर्म भरने का आखिरी दिन था और आज फार्मों की छंटनी की जा रही है। जिस स्कूल के लिए आवेदन केवल उतने ही होंगे जितनी सीट खाली है तो वहां पर बिना किसी अन्य प्रक्रिया के दाखिले करवाए जाएंगे। जहां पर आवेदन सीट से ज्यादा होंगे वहां पर ड्रा के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा।
सीटों के आवंटन में हिसार सबसे आगे और गुरुग्राम व पंचकूला सबसे पीछे हैं। शिक्षा विभाग ने खासतौर पर 9वीं से 12वीं कक्षाओं पर फोकस किया है ताकि उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए ज्यादा छात्रों को लाभ मिल सके। ग्रामीण व शैक्षणिक रूप से कमजोर जिलों में सीटें अधिक दी गई हैं जबकि शहरी जिलों में अपेक्षाकृत कम सीटें आवंटित हुई हैं। शिक्षा निदेशालय निजी स्कूलों की सहमति के बाद ही सीटें आवंटित करता है।
सबसे ज्यादा 6404 सीटें हिसार जिले में आवंटित हुई हैं। यहां सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं की 3936 सीटें हैं। इसके बाद भिवानी 4839 और कैथल 3612 सीटों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। पानीपत जिले में 3 हजार से अधिक, जींद में 2747, करनाल में 2326 और फतेहाबाद में 2258 सीटें आवंटित की गई हैं। इन जिलों में सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं की सीटें सबसे ज्यादा हैं। सीनियर सेकेंडरी की भिवानी में 2829 और कैथल में 2875 सीटें आवंटित हुई हैं।
पंचकूला, गुरुग्राम व फरीदाबाद में सीटों की संख्या कम
चिराग योजना में सबसे कम 200 सीटें पंचकूला जिले में आवंटित की गई हैं। गुरुग्राम में 461 और फरीदाबाद में 698 सीटें आवंटित हुई हैं। इसके अलावा चरखी दादरी में 897 और रेवाड़ी में 800 से अधिक सीटें रखी गई है। अंबाला में 1192, झज्जर में 1363 सीटें आवंटित हुई हैं। कम सीटों वाले जिलों में भी सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं की सीटें ही ज्यादा हैं। शिक्षा निदेशालय ने हिसार, भिवानी, नूंह, फतेहाबाद जैसे जिलों में ज्यादा सीटें देकर शैक्षणिक संतुलन बनाने की कोशिश की है। योजना का फोकस सीनियर सेकेंडरी शिक्षा (9वीं–12वीं) पर है। अधिकांश जिलों में 60 से 70 फीसदी सीटें इसी श्रेणी में दी गई हैं।
विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस योजना का लाभ वही छात्र उठा सकते हैं, जिन्होंने सरकारी विद्यालय से पढ़ाई की हो। इसके अलावा छात्र उसी ब्लॉक के विद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं, जहां वे पिछले सत्र में अध्ययन कर रहे थे। हालांकि छात्र दाखिला लेने के लिए एक से अधिक निजी विद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं।
निजी विद्यालयों को रिक्त सीटों की जानकारी देने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया गया था। तय समय तक विद्यालयों ने यह जानकारी विभाग के साथ साझा नहीं की थी। विभाग ने रिक्त सीटों की सूची 24 मार्च को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की थी। इसकी वजह से अभिभावक को परेशानी का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि आवेदन करने के लिए सीमित समय मिला है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी विद्यालय में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो एक अप्रैल से पांच अप्रैल के बीच ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ की तारीख और समय की सूचना अभिभावकों को पहले ही दे दी जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसके बाद 15 अप्रैल तक दाखिले किए जाएंगे। लकी ड्रॉ के बाद भी दाखिला न लेने की स्थिति में 16 से 30 अप्रैल तक वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।
हरियाणा में शिक्षा विभाग ने चिराग योजना को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए आय सीमा फिर से घटा दी है। पहले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के दायरे को बढ़ाते हुए अभिभावकों की वार्षिक आय सीमा 1.80 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी गई थी, लेकिन अब विभाग ने इस फैसले को वापस लेते हुए दोबारा 1.80 लाख रुपये कर दिया है। इस फैसले के साथ ही योजना का दायरा काफी सीमित हो गया है। अब केवल वही छात्र प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिले के पात्र होंगे, जिनके परिवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये या उससे कम है।
#FreeEducation #ChildrenFirst #PrivateSchoolAccess #ChangeLives #RightToEducation #EmpowerChildren #EducationForAll #HopeForKids #LiftTheBarrier #FutureOfEducation #FreeAdmission #EqualityInEducation #DreamBig #GlobalImpact #EndPoverty #HelpThePoor #SocialGood #CommunitySupport #EducationMatters #TransformLives