हरियाणा में मौसम ने ली करवट, छाए बादल, बारिश की संभावना
हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना है। प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों को चिलचिलाती धूप व गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है।
कल सारा दिन लोग गर्मी से परेशान होते रहे लेकिन शाम को हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली। नारनौल और हिसार में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। महेंद्रगढ़ में भी तेज बारिश हुई। हांसी, फरीदाबाद और सोनीपत में धूल भरी आंधी चली। प्रदेश के अनेक हिस्सों में कल शाम को बादल छा गए और उसके बाद मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला।
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने आज के लिए पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने बिजली चमकने और हल्की से माध्यम दर्जे की बारिश आने की संभावना व्यक्त की है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के बाकी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा के अधिकांश इस समय आज बारिश दर्ज की जाएगी और इससे तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिलेगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
आज सुबह से हरियाणा के अधिकांश हिस्से में बादल छाए हुए हैं और धूल भरी आंधी चल रही है।
हरियाणा में अधिकतम तापमान

कल प्रदेश में अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। फरीदाबाद के बोपानी में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश की यमुनानगर में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। अगर यमुनानगर को छोड़ दिया जाए तो पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। प्रदेश के नारनौल में अधिकतम तापमान 43.5, हिसार में 43.4, जींद में 43.1, गुरुग्राम में 43.0, सिरसा में 42.9, महेंद्रगढ़ में 42.8, करनाल में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतम तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिलेगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश की न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश की यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के भिवानी की रात सबसे गर्म रही यहां पर न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अंबाला, महेंद्रगढ़, रोहतक, गुरुग्राम, सिरसा, फरीदाबाद, पलवल और चरखी दादरी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर बना हुआ है, जबकि प्रदेश के बाकी इलाकों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आज और गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी यह सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है लेकिन आज रात को यह सामान्य से नीचे जा सकता है।
1. #HaryanaWeatherUpdate
2. #OrangeAlertHaryana
3. #RainInHaryana
4. #WeatherChangeHaryana
5. #TemperatureDropHaryana
6. #ReliefFromHeat
7. #HaryanaRainAlert
8. #HaryanaClimate
9. #WeatherForecastHaryana
10. #HaryanaMonsoon