विश्व की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे पहुंची हिसार
बोली छोटा कद बाधा नहीं, इससे मिली विश्व में पहचान

Satyakhabar, Hisar
Shortest Woman : विश्व की सबसे छोटे कद वाली महिला ज्योति आमगे (32) आज हिसार पहुंचीं। ज्योति का कद दो फुट (61.95 CM) अर्थात (24.7) इंच है। ज्योति का वजन महज 5 किलो है। वह हिसार में एक स्वीट्स भंडार के उद्घाटन अवसर पर पहुंची थी। इस मौके पर हरियाणा कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भी पहुंचे थे।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ज्योति आमगे को गोद में उठाया। मंत्री ने कहा कि “ज्योति आमगे मेरे लिए बेटी समान हैं। ज्योति अब 32 वर्ष की हैं और उनकी हाइट भले ही छोटी हो, लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ और आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। किसी को कितनी हाइट देनी है, यह प्रकृति तय करती है, लेकिन ज्योति ने अपनी विशेषता को अपनी ताकत बनाकर पूरी दुनिया में नाम रोशन किया है।”

क्या बोली ज्योति आमगे
ज्योति ने बताया कि छोटा कद मेरे लिए कभी बाधा नहीं बना, बल्कि इस कद से उसे विश्व में पहचान मिली है। वह अमेरिका हॉरर स्टोरी फ्रीक शो के चौथे सीजन में का कर चुकी हैं। ज्योति ने बताया कि मैं चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हूं। परिवार और शिक्षकों के सहयोग से हाल ही में एमए की पढ़ाई पूरी की है। जब वह 18 साल की थीं, तब कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा उनके घर आए थे और उनका सम्मान किया था। अब दूसरी बार उनसे मिलकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं हाल ही में अमेरिका से लौटी हूं। अमेरिका में रहते हुए मैंने अपना वोट भी डाला और मतदान के बाद सीधे भारत आकर इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची हूं।”

बिग बॉस में भी आ चुकी हैं नजर
ज्योति ने कहा कि पहले उन्हें अपनी हाइट को लेकर कई तरह के विचार आते थे। अक्सर मुझे मेरी हाइट पर गर्व होता है, इसने मुझे पहचान दिलाई। मैं सोचती थी कि इतनी छोटी क्यों हूं और आगे क्या कर पाऊंगी, लेकिन आज यही हाइट मेरी पहचान है। मुझे अपनी हाइट पर गर्व है। मैंने एक इटेलियन शो होस्ट किया और हॉलीवुड फिल्म ‘लेग जिंडो’ में भी अभिनय किया है। 2009 से 2015 तक लगातार गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मेरा नाम दर्ज रहा है। वर्ष 2009 में मुझ पर ‘बॉडी शॉक, टू फीट टॉल टीन’ नाम की डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है। इसके अलावा, बिग बॉस-6 में बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हूं।
#WorldsShortestWoman #JyotiAmge #JyotiInHisar #HisarVisit #InspiringJourney #Motivation #RoleModel #ShortStatue #MeetAndGreet #LocalHero #Empowerment #GlobalDiversity #IconOfCourage #UnstoppableSpirit #HumanResilience #Inspiration #DiversityMatters #BreakingBarriers #WomenEmpowerment