राष्‍ट्रीय

Today Weather: मौसम विभाग का अलर्ट! अब बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक के साथ बढ़ेगी सर्दी की मार!

Satyakhabarindia

Today Weather: उत्तर भारत के मौसम में अब बदलाव महसूस किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम से ठंडी हवाएँ चल रही हैं। सर्दी की आहट अब साफ महसूस की जा सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

तीन से पाँच डिग्री तक गिर सकता है तापमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। वहीं, मध्य भारत में भी तापमान 2 से 4 डिग्री तक घटने की संभावना है। इससे उत्तर भारत में ठंड का असर और बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इस अवधि के बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल दिन में हल्की धूप और शाम के समय ठंडी हवाएँ चलती रहेंगी।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 नवंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गर्जन, बिजली गिरने और तेज हवाएँ चलने की आशंका भी जताई गई है।

Today Weather: मौसम विभाग का अलर्ट! अब बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक के साथ बढ़ेगी सर्दी की मार!

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

राजस्थान में भी ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ने लगी है। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने तापमान को नीचे धकेल दिया है। विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट होगी। सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छा सकता है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और नागौर जैसे उत्तरी जिले सबसे ज्यादा ठंड महसूस करेंगे।

उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली में साफ आसमान

उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। बद्रीनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी और बारिश हुई, जिससे ठंड में इजाफा हो गया। मंगलवार को भी बद्रीनाथ में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई थी। बुधवार को पूरे दिन आसमान बादलों से घिरा रहा और शाम को हल्की बारिश हुई। केदारनाथ और बद्रीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फ की परत जमने लगी है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़े, घरेलू गैस सिलेंडर का पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

दिल्ली की बात करें तो पिछले 24 घंटों में पश्चिमी हवाएँ 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि रात के समय ठंडी हवाएँ चलने से दिल्लीवासियों को सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button