राष्‍ट्रीय

Women’s World Cup 2025: 52 रन से मिली ऐतिहासिक जीत! जानिए कैसे भारतीय टीम ने बदल दिया क्रिकेट का इतिहास

Satyakhabarindia

Women’s World Cup 2025:  भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2025 को डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप का खिताब जीता है। पूरे देश में इस जीत की खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर जगह जश्न का माहौल है। अभिनेत्री कंगना रनौत, अभिनेता सुनील शेट्टी, क्रिकेटर रोहित शर्मा, और कई दिग्गजों ने भारतीय महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व जताया। इस यादगार पल की गवाह बनीं रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी, जिन्होंने पूरे जोश के साथ टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाया।

नीता अंबानी बनीं ऐतिहासिक पल की साक्षी

फाइनल मैच के दौरान नीता अंबानी डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में भारतीय झंडा हाथ में लेकर बैठी थीं। वे पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम को लगातार हौसला देती नजर आईं। जैसे ही कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की, नीता अंबानी खुशी से झूम उठीं। उन्होंने भारतीय तिरंगे को लहराते हुए स्टेडियम में टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। उनका यह जोश और गर्व सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में नीता अंबानी मुस्कुराते हुए और तालियां बजाते हुए दिखीं, जबकि दर्शकदीर्घा “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठी।

 

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन
View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

//www.instagram.com/embed.js

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के साथ दिखीं नीता अंबानी

फाइनल मुकाबले के दौरान नीता अंबानी को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह के साथ देखा गया। तीनों पूरे मैच के दौरान टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाते रहे। जैसे ही दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज नादिन डी क्लार्क का कैच कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पकड़ा, जिससे भारत को निर्णायक जीत मिली, स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक पल पर नीता अंबानी के चेहरे पर गर्व और संतोष झलक रहा था, जबकि रोहित शर्मा आसमान की ओर देखकर भगवान का धन्यवाद करते नजर आए। मैच खत्म होने के बाद नीता अंबानी ने महिला खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाए, उन्हें गले लगाकर बधाई दी और इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

Women's World Cup 2025: 52 रन से मिली ऐतिहासिक जीत! जानिए कैसे भारतीय टीम ने बदल दिया क्रिकेट का इतिहास

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने जीता पहला महिला वनडे विश्व कप

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार कप्तानी में इतिहास रच दिया। नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए इस रोमांचक फाइनल में भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रनों पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ भारत ने पहली बार महिला वनडे विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़े, घरेलू गैस सिलेंडर का पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

मैच के दौरान रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, और वी.वी.एस. लक्ष्मण जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी मौजूद थे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का गवाह बनकर तालियां बजाईं। यह जीत सिर्फ भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए नहीं, बल्कि पूरा देश के लिए गर्व का क्षण है — एक ऐसा पल जिसने दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय नारी किसी भी मंच पर इतिहास लिखने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button