सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
Rape case registered against Haryanvi artist Naveen Naru
सपना चौधरी के साथ कई हिट गाने दे चुके हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ हांसी में एक महिला से दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि वह महिला को तीन साल से ब्लैकमेल कर रहा था। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नारू हरियाणा की फेमस कलाकार सपना चौधरी के साथ भी कई गाने कर चुका है। सपना चौधरी के साथ उनका गाना मेरा चांद लुका हांडे बहुत फेमस हुआ था।
हिसार के हांसी शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 वर्ष पहले वह हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के संपर्क में आयी थी। नवीन ने एक दिन उसे कोई नशीला पदार्थ खिला कर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। 3 वर्षों से उसके साथ बार बार रेप किया जा रहा है।
महिला ने बताया कि नवीन नारू उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नवीन नारू के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की छानबीन कर रही है।
पुलिस की राहगीरी में देते हैं प्रस्तुति
नवीन नारू हरियाणवी कलाकार हैं और अक्सर पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी शामिल होते रहे हैं। हरियाणवी गानों में वे सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुके हैं। सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘मेरा चांद लुका हांडे’ बहुत फेमस हुआ था। इसके अलावा सपना चौकधरी के साथ उनका गाना ‘बालम ऑल्टो’ को यूट्यूब पर 43M व्यूज मिले हैं। और भी कई फेमस गानों में नवीन नारू का रोल रहा है। हरियाणवी फिल्म विदेशी बहू में भी उनका प्रमुख रोल रहा। चंबल का डाकू भी उनका गाना था।
Also read: गुरुग्राम में RTI से हुआ भ्रष्टाचार का खुलासा पूर्व सरपंच समेत दो पर केस दर्ज। जानिए क्या
आरोपों की जांच शुरू: डीएसपी
हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि एक महिला ने नवीन नारू पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की छानबीन कर रही है।
Rape case registered against Haryanvi artist Naveen Naru