आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में
आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satya khabar panchkula
पौष, कृष्ण, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार बुधवार 17 दिसंबर 2025। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 33 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र सायं 05 बजकर 11 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग अपराह्न 02 बजकर 16 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। गर करण मध्याह्न 1 बजकर 16 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन के 10 बजकर 26 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 27 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 42 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट से राहुकाल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 42 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।
आज का राशिफल
मेष : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं।
वृषभ : पुण्य कार्यों में आज आपकी रुचि बढेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन : नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज आप सहकर्मियों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।
कर्क राशि : कमाई मे विशेष वृद्धि होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह : उन्नति और सफलता पाएंगे। नौकरी में आज का दिन आपका बेहतर रहने वाला है। आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
कन्या : कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें।
तुला : आज उपहार की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा।
वृश्चिक : मन विचलित होगा और खर्च बढेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
धनु : कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। भाग्य 88 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। दुर्गा देवी की आराधना करें।
मकर : आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है।
कुंभ : आपका अटका काम पूरा होगा। भाग्य 81 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। शिवजी का अभिषेक करें।
मीन : नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भाग्य 83 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें।