सत्य खबर, चण्डीगढ़
राजनीतिक द्वेष और विपक्ष की आवाज को कुचलने की मंशा से मोदी सरकार ईडी व अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। यह कहना है हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान का। उनके नेतृत्व में आज कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे मुकदमे दर्ज करके परेशान किया जा रहा है। जबकि सच यह है कि मोदी सरकार विपक्ष से बुरी तरह घबरा गई है। इसलिए अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस नेताओं को निशाने पर लिया जा रहा है। इसी के खिलाफ आज पूरे देश में कांग्रेस ने रोष प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन सरकार की तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं। सड़क से लेकर संसद तक मोदी सरकार के नापाक इरादों को एक्सपोज किया जाएगा।
उदयभान की अगवानी में पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय से प्रवर्तन निदेशालय तक रोष मार्च का आयोजन किया। लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक कर हिरासत में ले लिया। चौधरी उदयभान ने इसे बौखलाहट में की गई कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यवाही से पहले भाजपा को कांग्रेस के इतिहास को जान लेना चाहिए। यह वो पार्टी है जो अंग्रेजों के अत्याचार के सामने भी नहीं झुकी। इसलिए मोदी सरकार की क्रूरता का भी कांग्रेस करारा जवाब देगी।
हरियाणा मौसम अपडेट : सिरसा में बदला मौसम का मिजाज,जानिए अपने जिला का हाल
रोष प्रदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा, जय प्रकाश, पार्टी विधायक रघुबीर कादयान, जगबीर मलिक, गीता भुक्कल, आफताब अहमद, राव दान सिंह, शैली चौधरी, बलबीर वाल्मीकि, मेवा सिंह, बीएल सैनी,प्रदीप चौधरी, वरुण मुलाना, इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक लहरी सिंह, सुभाष चौधरी, नरेश सेलवाल, सुल्तान जड़ौला, रामकिशन फौजी, धर्मपाल सांगवान, परमिंदर सिंह ढुल, अकरम खान, ललित नागर, एमएल रंगा, सुखबीर फरमाना, सुधा भारद्वाज, रणधीर सिंह, डॉ. पूनम चौहान, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, चांदवीर हुड्डा, बलराम दांगी, लखन सिंगला, बृजपाल छप्पर,जाकिर हुसैन समेत कई नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
Aluminium foundry scrap Aluminium scrap training programs Scrap metal storage