सत्य ख़बर,जम्मू कश्मीर
पिछले एक साल से बंद चल रही है कश्मीर की रेल सेवा। हर दिन देश को 3 लाख रुपय का नुकसान उठाना पड रहा है। रेलवे में काम करने वालो को घर बैठे 8 महीने में 150 करोड़ रुपये वेतन मिल रहा है। आये दिन जम्मू कश्मीर में रेल सेवा बंद रहती है। पिछले साल आर्टिकल 370 हटाए जाने वकत 3 महीने रेल सेवा बंद थी और अब कोरोना के चलते इस साल रेल सेवा मार्च से लेकर अब तक बंद है।
जम्मू कश्मीर में 3800 से ज्यादा रेल कर्मचारियों को वेतन देना पड़ता है। कश्मीर घाटी में टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए उस समय के रेल मंत्री’सुरेश प्रभु’ ने कहा था कि यहां ‘विस्टाडोम’ कोच चलाए जाएंगे। लेकिन अब 3 साल गुजर गए, कोच तो दुर कि बात कश्मीर में रेल भी 8 महिने से बंद है।
रेल सेवा बंद होने के कारण देश को बहुत नुकसान हो रहा है । घाटी में जो सेवा चल रही है वह केवल कश्मीर के बीच की सेवाओं का तीसरा और आखिरी चरण है। जम्मू कश्मीर में आए दिन एंकाउंटर या कभी प्रदर्शन के कारण रेल को रोक दिया जाता है।
रेल्वे अधिकारी ने कहा कि पिछले साल रेल सेवा शुरु करने की अनुमति मिली। जिसके बाद 4 महीने तक सेवा चलती रही। लेकिन अब कोरोना के चलते मार्च मे घाटी मे कोरोना ना फेले इसलिए रेल सेवा बंद कर दी। अधिकारी ने बताया कि एक दिन ट्रेन सेवा बंद होने से एक दिन में 3 लाख रुपय का घाटा होता है।
Aluminium scrap buying Aluminium alloy reclamation Metal scrap yard management