सत्य खबर सोनीपत
शहर के हलवाई हट्टा की रहने वाली महिला ने चंडीगढ़ के व्यक्ति पर परिचितों को पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर एक करोड़ 18 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 16 रिश्तेदारों को डीएसपी, एसआई, चपरासी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर यह ठगी की गई। आरोपी ने खुद को एक केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताया। साथ ही उन्हें बताया कि वह चंडीगढ़ विधानसभा में उच्च पद पर नियुक्त है। लेकिन आरोपी की असलियत का पता चला तो वह दंग रह गए।
पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला सुनीता हलवाई हट्टा शहर सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंचकूला निवासी चैन सिंह ने नौकरी लगवाने के नाम पर उनके साथ एक करोड़ 18 लाख की ठगी की है। आरोपी ने झांसा दिया कि वह किसी भी राज्य में पुलिस महकमे में गारंटी के साथ भर्ती करा देगा। महिला ने बताया कि उसने अपने परिचितों और रिश्तेदारों को भर्ती कराने के लिए कागजात आरोपी को सौंप दिए थे। लेकिन रकम लेने के बाद भी आरोपी ने काम नहीं किया।
डीएसपी लगवाने के नाम पर 40 लाख, एसआई के नाम पर 20 लाख रुपए लिए
महिला ने बताया कि आरोपी ने उनसे डीएसपी लगवाने के नाम पर 40 और एसआई के लिए 20 लाख रुपए लिए। जबकि चपरासी के लिए चार लाख और क्लर्क के लिए आठ लाख रुपए।
16 लोगों को लगवाने के नाम पर की ठगी
शिकायतकर्ता सुनीता के बताया कि आरोपी ने उसके रिश्तेदारों व परिवार के 16 लोगों को भर्ती करवाने का झांसा देकर ठगी की है। आरोप लगाया कि चैन सिंह के साथ उसके दो बेटे भी इस ठगी को करने में शामिल हैं।
पीड़िता ने कहा- आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत
महिला ने दावा किया उनके पास आरोपी की ऑडियो रिकार्डिंग के ठोस सबूत हैं। आरोपी ने खुद को केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताने के साथ ही प्रदेश के एक मंत्री से भी अच्छे संबंध होने की बात कही थी। पुलिस अब इन सबूतों की भी जांच करेगी। सोनीपत के सिटी थाना प्रभारी संदीप ने कहा कि मामले में शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है। जल्दी ही मामले की गहनता से जांच कर सच्चाई का पता किया जाएगा। महिला ने जो आरोप लगाए हैं उसमें एक करोड़ 18 लाख ठगने का आरोप है। नौकरी लगवाने के नाम पर यह ठगी की गई।
https://sat.magzian.com/बरोदा-उपचुनाव-पर-बैठक-भाज/
Scrap aluminum quality control Aluminium scrap embossing Metal salvage yard solutions
otraresacamas.com
非常にインスピレーションを受ける内容でした。ありがとうございます。