चंडीगढ़। प्रदेश में पढ़ी-लिखी पंचायतों के ऐतिहासिक निर्णय के बाद एक और बड़ी तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए गठबंधन दल सहमत हैं।
बुधवार को चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सीएम ने यह विचार साझा किया। बैठक में मौजूद कई विधायकों ने इस पर अपनी सहमति जताई है। प्रदेश में जिला परिषदों, ब्लाक समिति के अलावा ग्राम पंचायतों में सरंपचों व पंचों के चुनावों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण है। डिप्टी सीएम दुष्यंत भी महिलाओं को 50% आरक्षण के लिए पंचायतों के अलावा बुद्धिजीवियों से सुझाव ले रहे हैं।
Aluminum scrap handling equipment Aluminum recycling industry trends