सत्य खबर हरियाणा
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा बरोदा के साथ-साथ उसके बाद होने वाले पंचायत एवं शहरी निकाय चुनाव भी पूरे दमदार तरीके से लड़ेगी। भाजपा विधायक दल की करीब दो घंटे चली बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा जींद सीट के उपचुनाव की रणनीति काे ही अपनाएगी। यह उपचुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ा जाएगा। साथ ही कांग्रेस के राज में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार के मुद्दों को सार्वजनिक करते हुए बरोदा की जनता को भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में साझीदार होने के लिए प्रेरित करने की रणनीति भी बनी है।
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ नई भूमिका के तौर पर शामिल हुए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने धनखड़ और विधायकों के बीच परिचय की रस्म अदायगी की। धनखड़ संगठन और सरकार के पुराने कार्यकर्ता हैं और सभी विधायकों तथा मंत्रियों से अच्छी तरह वाकिफ हैैं।
सीएम और धनखड़ की जोड़ी उतरेगी फील्ड में
बैठक में चोटिल होने के बावजूद गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, कृषि मंत्री जेपी दलाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और डा. बनवारी लाल समेत अधिकतर मंत्रियों-विधायकों ने अपने सुझाव रखे। धनखड़ 23 जुलाई को रोहतक में विधिवत प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। मंगलवार को विधायक दल ने धनखड़ का अभिनंदन किया। धनखड़ हरियाणा भाजपा के 12वें अध्यक्ष हैैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बरोदा उपचुनाव जीतने से लेकर पंचायत एवं शहरी निकाय चुनाव जीतने पर चर्चा हुई।
भाजपा संगठन और सरकार में तालमेल जैसा पहले चल रहा है, उसे और अच्छा बनाकर चलने पर सहमति बनी है। उन्होंने जींद उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार में जितने भी चुनाव हुए,वह सभी भाजपा ने जीते हैैं। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं तथा सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बूते हमेशा अपना अच्छा दिया है। बरोदा में भी यह जारी रहेगा। किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की ओर से जो अध्यादेश लाए गए हैैं, वह किसान हित में हैैं। किसान को अब अपनी फसल बेचने की स्वतंत्रता मिल गई है। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हुड्डा पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि क्या हुड्डा यह चाहते हैैं कि किसान अपने फल और सब्जियां सड़क किनारे न बेचें। जब बड़ी कंपनियां किसानों की सारी फसल खरीद लेंगी तो क्या यह एक किसान विरोधी फैसला है। हम किसानों को सीधे मार्केटिंग का अवसर दे रहे हैैं। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती है और भाजपा के लिए अवसर है। धनखड़ ने कहा कि सरकार और संगठन का बेहतर तालमेल होगा। हमें साथ काम करने का अवसर मिला है। हम सभी ने अपना-अपना सर्वश्रेष्ठ देने का संकल्प लिया है।
कांग्रेस ने कराई गांवों की मैपिंग,विधायकों को देंगे जिम्मेदारी
कांग्रेस अपने गढ़ बरोदा को बचाने के लिए पूरी रणनीति के तहत चलेगी। चुनाव को लेकर पार्टी ने बाकायदा गांवों की मैपिंग की हे। पार्टी के सभी विधायकों को दो-दो गांव सौंपे गए हैं। कांग्रेस पार्टी गठबंधन सरकार की विफलताओं पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस राज में हलके में कराए गए विकास कार्य बताएगी। मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चंडीगढ़ स्थित निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में बरोदा के 54 गांवों में जातीय समीकरणों पर चर्चा हुई। एक-एक गांव की लिस्ट पर विधायकों की राय जानी गई। बैठक में चर्चा हुई कि यदि भारतीय जनता पार्टी यहां से कैप्टन अभिमन्यु को चुनाव लड़ाती है तो कांग्रेस को आशा हुड्डा के नाम पर विचार जरूर करना चाहिए। पार्टी विधायकों ने कहा कि गठबंधन पूरी ताकत से इस उपचुनाव में उतरेगा।
https://sat.magzian.com/हरियाणा-मे-80-34-फीसदी-रहा-12वीं/
Aluminium scrap compounding Scrap aluminium waste stream analysis Metal waste refining
Ethical metal sourcing Ferrous material salvage operations Iron scrap brokerage and trading
Ferrous material recuperation, Iron reclaiming and reprocessing, Metal scraps reprocessing
Metal waste reclaiming and processing Ferrous material processing safety Iron reclaiming yard
Ferrous metal buyback, Scrap iron recycling center, Urban metal scavenging
современная клиника профилактики официальная медицинская справка задним числом купить в Москве где сделать справку из поликлиники