सत्यखबर सफीदों
रक्षाबंधन के पर्व पर पर्यावरण सुरक्षा हेतु भाजपाईयों ने महारा हरियाणा, हरा भरा हरियाणा अभियान की शुरुआत की। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकत्र्ता उपमंडल के गांव रामपुरा तथा सफीदों के ऐतिहासिक नागक्षेत्र पार्क में पहुंचे और वहां पर जोरदार पौधारोपण अभियान चलाया।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af/
अपने संबोधन में अमरपाल राणा ने कहा कि प्रदेश को हरा भरा व साफ-सुथरा रखने के लिए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आह्वान पर 3 अगस्त से 16 अगस्त भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि तक यह पौधारोपण अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में जिला जींद की ओर से सफीदों क्षेत्र में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे मुहित में भागीदार बनकर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, रविंद्र राणा, बलवंत पांचाल, रवि थनई, शिवचरण गर्ग, कश्मीरी लाल भाटिया, ईश्वर बुवानीवाल, मा. चेतनदास भाटिया, रिंकू जांगड़ा, रामरती वर्मा, मोनिका वशिष्ठ, मंजू सैनी, सोमवती शर्मा, पूजा शर्मा, मनजीत वाल्मीकि, रितु सैनी, अंजू वर्मा, विनोद कुमारी, कमलदीप अत्री, सिमरजीत सिंह, प्रिंस मुदगिल, सुनील लड़वाल, मालक सिंह, सौरव कौशिक, गौरव भाटिया व सक्षम भाटिया मौजूद थे।
Recycled aluminium products Aluminum scrap remelting Metal recycling industry