सत्य खबर हरियाणा
माॅनसून फिर सक्रिय हो गया है। रविवार को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। करनाल व बहादुरगढ़ में सर्वाधिक 90 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन का पारा 3 डिग्री तक गिर गया। कुरुक्षेत्र में यह 31 डिग्री रहा। 10 से 13 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10-11 के लिए बारिश का ऑरेंज व 12-13 के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
यहां अच्छी बारिश
करनाल | 90 |
बहादुरगढ़ | 90 |
रेवाड़ी | 66 |
जींद | 40 |
अम्बाला | 31 |
कुरुक्षेत्र | 30 |
झज्जर | 18 |
पानीपत | 07 |
(बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में) |
रेवाड़ी- शहरी क्षेत्र के साथ कोसली में भी इंद्रदेव मेहरबान रहे
रूठा मॉनसून आखिर मेहरबान हुआ और रविवार को जमकर बारिश हुई। इस दौरान शहर की सड़कें तालाब बनी नजर आई। जिले को अच्छी बरसात का इंतजार था,क्योंकि ये मॉनसूनी सीजन इस बार शुरू से ही मायूस करने वाला रहा है। एक-दो बार की छिटपुट बारिश को छोड़कर सावन भी लगभग सूखा ही बीत गया। अब भादो का पहला ही सप्ताह में जोरदार बारिश राहत देने वाली है। दोपहर बार करीब 3 बजे शुरू बारिश शुरू हुई जो कि 4.30 बजे तक जारी रही। राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस डेढ़ घंटे के दौरान 64 एमएम बारिश दर्ज की गई। सड़कों पर दो फीट तो कई ढलान की जगह पर 3 फीट तक भी पानी जमा हो गया। जिससे कि वाहन तैरते नजर आए।
मॉनसून… जुलाई में निराशा, अगस्त से उम्मीदें
हर साल मानसून की शुरूआत जून के अंतिम सप्ताह से ही मानी जाती है। सामान्य तौर पर जुलाई और अगस्त में भरपूर बारिश होती है। मगर इस बार जुलाई निराशा देकर गया। पिछली साल जुलाई में 186 एमएम बारिश हुई थी। जबकि इस बार महज 50 ही एमएम पानी गिरा। इसलिए अगस्त से अच्छी बारिश की उम्मीदें हैं। अगस्त में अभी तक एक व 6 अगस्त को कुल 11 एमएम बारिश हुई है। जबकि रविवार को 66 एमएम ने बड़ी राहत दी। हालांकि इस सप्ताह में देर रात हुई कुछ एमएम बारिश का आंकड़ा संभवत नहीं जोड़ा जा सका है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय बारिश से बाजरे व कपास की फसल को बड़ा फायदा है। कपास की फसल में हरा तेला या थ्रिप्स का असर भी कम होगा।
3 दिन और बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञाें के अनुसार क्षेत्र में अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। अभी 12 अगस्त तक तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बरसात की संभावना है। यानी 3 दिनों के दौरान अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन और रात का तापमान भी लुढ़केगा।
Scrap aluminium volume estimation Scrap aluminum repurposing Scrap metal processing yard