सत्य खबर सोनीपत
व्यक्ति की मौत के बाद भी परिजन लेते रहे पेंशन, रिकवरी के नाम पर रिकार्ड शून्य। अक्सर सरकारी विभागों में भी पेंशन के नाम पर घोटाले आम हैं, लेकिन अब शहरी निकाय विभाग ने ऐसी योजना बनाई है कि अब जिस दिन भी व्यक्ति की मृत्यु होगी, उसकी रिपोर्ट श्मशान घाट से ही नगर निगम में पहुंच जाएगी। निगम अपनी रिपोर्ट एनआईसी को भेजेगा और वहां से समाज कल्याण विभाग में यह रिपोर्ट जाएगी। जिससे उस संबंधित को जो भी सरकारी पेंशन मिल सहित अन्य लाभ मिल रहे होंगे, वह वह बंद हो जाएंगे। नगर निगम की ओर से इस बाबत स्टाफ की भी नियुक्ति कर दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में करीब 30 श्मशान घाट व 3 कब्रिस्तान हैं।
आमजन को भी मिलेगा इस योजना काला
शहरी निकाय विभाग की ओर लागू की जा रही इस व्यवस्था का सरकार को ही नहीं आमजन को भी काफी मिलेगा, क्योंकि मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए परिजनों को नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शहर के श्मशान घाटों में दाह संस्कार के तुरंत बाद ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। जिसके बाद परिजन किसी भी समय निगम कार्यालय से मृत्यु प्रमाण-पत्र निकलवा सकते हैं।
https://sat.magzian.com/लॉकडाउन-में-रोडवेज-को-850-करो/
पहले यह थी प्रक्रिया
पहले परिजनों को मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए लंबी चौड़ी प्रक्रिया होती थी। इसके तहत परिजनों को 21 दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन करवाना होता था। इसमें परिजनों को एक फार्म के साथ मृतक व सूचक के आधार कार्ड के साथ-साथ श्मशान घाट में दर्ज रिकॉर्ड की स्लिप लगानी होती थी। यह फाइल निगम में जमा होने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता था। जिसके बाद परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र मिलता था।
अब यह प्रक्रिया
दाह संस्कार होने के बाद ही श्मशान घाट की कमेटी श्मशान घाट से ही मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निगम द्वारा मुहैया करवाए गए मोबाइल टैब से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेगी। हर पंजीकरण के बाद निगम पांच सौ रुपए की राशि संबंधित कमेटी को देगा। जो श्मशान घाट के रखरखाव पर खर्च किए जाएंगे। जिसके बाद परिजनों को मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र निगम से मिलेगा। नगर निगम में इसके लिए दीपक सैनी को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक श्मशान घाट के लिए वार्ड लेवल क्रीमेशन कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसके नगर निगम अधिकारी सहित एक अनुसूचित जाति का व्यक्ति तथा एक महिला को सदस्य नियुक्त किया जाएगा।
शहरी निकाय विभाग की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र को ऑनलाइन करने की व्यवस्था बनाई है। इसके लिए जहां निगम में स्टाफ की नियुक्ति हुई है तो वहीं श्मशानघाट में ऑनलाइन रिकार्ड के लिए टैबलेट देने का फैसला किया है। इसके अतिरिक्त हर ऑनलाइन रिपोर्ट पर पांच सौ रुपए भी दिए जाएंगे। इससे सरकारी पेंशन को लेकर अक्सर होने वाली धांधली रुक सकेगी, क्योंकि जब तक पूर्व में प्रमाण पत्र तैयार होता था तब तक व्यक्ति के खाते तक करीब दो माह की पेंशन अक्सर डाली जा चुकी होती थी, जिसकी रिकवरी बहुत मुश्किल से हो पाती थी।
-मुकेश सरोहा, डिप्टी रजिस्ट्रार, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र।
https://sat.magzian.com/हरियाणा-में-अबकी-बार-बचेग/
saungsantoso.com
Fang Jifan은 자매들을 위해 공덕을 쌓을 수 있다는 말을 듣고 즉시 “순종”하며 피가 끓었습니다.
Aluminium recycling evaluation Aluminium scrap weight measurement Metal scrap reclaiming facility