सत्यखबर सफीदों
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ्भ की गरिमा और मजबूती को बचाए रखना आज चुनौती बन गया है। इस चुनौतीपूर्ण कार्य में मीडियाकर्मियों को जिस प्रकार के जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है वह वास्तव में चिंता का विषय है। यह बात हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नालिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष आर.पी. वशिष्ठ ने कही। वे बुधवार को नगर के हारट्रोन सैंटर पर मीडियाकर्मियों को बीमा पॉलिसी वितरित करने के उपरांत उन्हे संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रधान सुरेश शर्मा ने आर.पी. वशिष्ठ का माल्यार्पण करके उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों को इन चुनौतियों को एकजुट होकर सामना करना होगा।
इन परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स सतत प्रयासरत है। संगठन अपने सदस्यों के लिए समय-समय पर अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं देता रहा है और आगे भी देता रहेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पत्रकारों को पैंशन देना शुरू कर दिया गया है। संगठन का प्रयास यह है कि प्रदेश के सभी पत्रकारों को रिहायसी प्लाट प्राप्त हो। हरियाणा के अलावा अनेक प्रदेशों की सरकारों ने यह योजना पत्रकारों के लिए लागू कर रखी है।
इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनकी चर्चा हो चुकी थी लेकिन बीच में कोरोना महामारी के कारण इस योजना पर आगे कदम नहीं बढ़ पाए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता व्यक्ति तथा समाज के बीच संवाद का माध्यम है। पत्रकार पत्रकारिता के माध्यम से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालकर सकता है। आज प्रौद्योगिकी का जमाना है और मीडिया में बदलाव आ रहा है।
लोकतंत्र के चार स्तम्भों में मीडिया का स्वतंत्र होना आवश्यक है, तभी एक मजबूत प्रजातंत्र का अस्तित्व रह सकता है। किसी न्यूज के प्रकाशन व प्रसारण से पूर्व पत्रकार को उस पर पूरी तरह से वर्क करना चाहिए तथा यह आत्ममंथन भी करना चाहिए कि उस न्यूज का समाज पर क्या प्रभ्भाव पड़ेगा। पत्रकार की कलम न झुकनी चाहिए, न रूकनी चाहिए और नाही भटकनी चाहिए।
Aluminium recycling sustainability initiatives Aluminium recycling best methods Metal residue recycling