सत्य खबर चंडीगढ़।
कोरोना के चलते हरियाणा सरकार ने इस बार महिलाओं को मुफ्त बस सफर सुविधा प्रदान करने से हाथ पीछे खींच लिए हैं। रक्षा बंधन के दौरान प्रदेश में बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। अलबत्ता जो महिलाएं किराया खर्च करके सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के साथ चल रही बसों में सफर करना चाहेंगी उनके लिए किसी तरह की रोक नहीं होगी। हरियाणा सरकार हर साल महिलाओं को 24 घंटे के लिए मुफ्त बस सफर सुविधा प्रदान करती है। इतना ही नहीं,बहनों के साथ उनका 18 वर्ष की उम्र से नीचे तक का एक बेटा-बेटी भी बस में मुफ्त सफर कर सकते थे। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह सुविधा बहनों को नहीं मिलेगी। यही नहीं, बसों की संख्या बढ़ाने का भी सरकार का कोई विचार नहीं है। करीब 4000 बसों के हरियाणा रोडवेज के बेड़े में से वर्तमान में महज 1307 बसों को ही चलाया जा रहा है। 52 सीटों की क्षमता वाली बसों में 30 से अधिक सवारियों को बैठाने की इजाजत नहीं है। इन बसों में से आधे के करीब के लिए ऑनलाइन बुकिंग होती है तो बाकी ऑफलाइन चल रही हैं।
https://sat.magzian.com/सुबह-की-सैर-पर-निकले-तीन-लड/
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने इस बार इस सुविधा को बंद करने का निर्णय लिया है। इस बार रक्षाबंधन 3 अगस्त को है। आमतौर पर रक्षाबंधन से एक दिन पहले और एक दिन बाद तक बहनों को मुफ्त बस सेवा मिलती थी। इसका फायदा यह होता था कि बहनें एक दिन पहले भाई के घर राखी बांधने के लिए जाती थी और अगले दिन वापस आ सकती थी। 2006 से लगातार रक्षाबंधन की पूर्व संध्या से लेकर अगले दिन तक महिलाओं और बच्चों को सरकारी बसों में फ्री यात्रा का लाभ मिलता रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से इसकी शुरुआत कराई गई थी।
रोडवेज को 850 करोड़ रुपए से अधिक का घाटा
रोडवेज को कोरोना काल में 850 करोड़ से अधिक का घाटा हो चुका है। 52 की जगह महज 30 सीटों पर ही सवारियां लेकर रोडवेज की 1307 से अधिक बसें चल रही हैं। यूपी में रोडवेज की 44 बसें जा रही हैं, जबकि राजस्थान में 80 बसें चल रही हैं। पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर में बसें नहीं जा रही।
https://youtu.be/3EG9OAbLafg
Copper derivative products Copper dross recycling Scrap metal procurement firm
Copper cable scrap utilization, Metal reprocessing plant, Scrap Copper refining methods
Aluminium skimmings recycling Aluminium scrap material handling Scrap metal export documentation
клиника экспертизы временной нетрудоспособности Москва купить справку с подтверждением купить мед справку от врача
batmanapollo.ru