सत्यखबर सफीदों
नगर के जींद रोड़ स्थित बाईपास पर सडक़ दुर्घटना में एक पत्रकार की मौत और एक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को बाईपास पर एक ट्रक व मोटरसाइकिल के बीच एक्सीडेंट हो गया। मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति सवार थे। ये दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर मेरठ से जींद के लिए जा रहे थे। घटना उस वक्त घटित हुई जब बाईक सवार ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। मृत्तक की पहचान सुशील (46) निवासी मेरठ के रूप में हुई है। घायल मनोज (45) निवासी भी मेरठ का ही है।
मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति पत्रकार बताए जाते हैं। घटनास्थल पर काफी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए। इस घटना में सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल मनोज को लोगों ने सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से घायल मनोज की गंभीरावस्था को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया गया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस व उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी।
Aluminium scrap sale Aluminium scrap revenue maximization Scrap metal smelting