सत्यखबर सफीदों
सफीदों पालिका द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का जायजा लेने के उपरांत पालिका कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने कहा कि सफीदों निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। इस मौके पर पूर्व विधायक कलीराम पटवारी व पालिका अध्यक्ष सेवाराम सैनी विशेष रूप में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हाल में लगभग 8 करोड रुपए के विकास कार्य सफीदों पालिका क्षेत्र में चल रहे हैं।
सफीदों नगरपालिका में क्षेत्र में जितने विकास कार्य 6 वर्ष में हुए हैं, इतने विकास कार्य कभी भी किसी भी सरकार में नहीं हुए। इसका श्रेय प्रदेश के मनोहर लाल सरकार को जाता है। बड़ौदा उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि सी.एम. मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी बड़ौदा सीट रिकॉर्डतोड़ मतों से जीतेगा। जिलाध्यक्ष ने कम्यूनिटी हाल, शिवभूमि हाल, निकासी नाले व सौंदर्यीकरण द्वारों का निरीक्षण किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, रोशनलाल मित्तल, विक्रम राणा, रविन्द्र राणा, बलवंत पांचाल, रवि थनई, मुकेश थनई, पंकज मंगला, शीशपाल बैरागी, कृष्ण जांगड़ा, रमेश शर्मा, रोहित गुंबर, सुनील लड़वाल, जैरी तुसामड, सक्षम भाटिया व अभिषेक मौजूद थे।
Scrap aluminium sourcing strategies Aluminium scrap treatment Scrap metal recyclers