सत्य खबर चंडीगढ़
हरियाणा प्रदेश के 6 जिलों में स्थानीय उपायुक्तों द्वारा लगाए गए बेन को आज हटा दिया जाएगा। इस बैन को हटाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह जानकारी करनाल सांसद संजय भाटिया ने दी। संजय भाटिया ने वेब यूनियन हरियाणा को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने इस विषय में अधिकारियों से विस्तृत बातचीत की जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा हरियाणा सरकार हरियाणा में वेब पोर्टल के लिए एक पॉलिसी भी बना रही है जिसे जल्द ही लागू किया जाने वाला है।
आपको बता दें कि हरियाणा के सोनीपत भिवानी महेंद्रगढ़ चरखी दादरी करनाल और कैथल में वेब चैनल को स्थानीय उपायुक्तों द्वारा बैन कर दिया गया था जिसके बाद वेब यूनियन हरियाणा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की थी और वेब चैनल पर लगे बेन को हटाने की मांग की थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वेब चैनल संचालकों से विस्तृत बातचीत की थी और इस पर पॉलिसी लाने की बात कही थी।
गत शनिवार को हुई मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने अपने वायदे अनुसार अधिकारियों से बातचीत की और कल वेब यूनियन के पदाधिकारियों को फोन पर सांसद संजय भाटिया के मार्फत यह जानकारी दी। वेब यूनियन हरियाणा ने मुख्यमंत्री के इस सकारात्मक प्रयास के लिए धन्यवाद किया है।
https://sat.magzian.com/सादगी-की-मिसालखेतों-में-ध/
Aluminium scrap chemical treatments Scrap aluminium packaging and shipping Metal reclamation and recovery center