खेती-बाड़ी
Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में कल होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने कल यानी 18 अप्रैल के लिए 3 जिलों (कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 3 जिलों (यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला) के लिए डार्क येलो अलर्ट (चेतावनी) जारी कर दिया। इसके तहत शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में कल बारिश के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 18 अप्रैल के लिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में जिले में बारिश होने की भी संभावना है।