एक सप्ताह मौसम रहेगा पूरी तरह से साफ, गेहूं की कटाई के लिए सबसे बढ़िया समय
हरियाणा में भिवानी सबसे गर्म और यमुनानगर सबसे ठंडा इलाका

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल हरियाणा में बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन 13 और 14 अप्रैल को हरियाणा में आसमान पर बादल छा सकते हैं। आज 11 अप्रैल को हरियाणा में धूप खिली रहेगी। शुरुआत साफ मौसम के साथ होगी। दोपहर तक धूप तेज हो सकती है और तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। हिसार, रोहतक और गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों में तापमान 37 डिग्री से 39 डिग्री तक जा सकता है। दक्षिण हरियाणा में लू जैसे हालात बनने की शुरुआत हो चुकी है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना कठिन हो सकता है।
एनसीआर में आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन धूप काफी तेज होगी। दोपहर के समय तापमान 36 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह और शाम हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन दिन में गर्मी का असर साफ दिखाई देगा।
हरियाणा में दिन और रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से नीचे बना हुआ है। कल दिन में हरियाणा में तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, इसके बावजूद यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हरियाणा में भिवानी में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। यमुनानगर को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। अंबाला में अधिकतम तापमान 30.4, हिसार में 32.9, करनाल और सिरसा में 32, नारनौल में 31.5, रोहतक में 33.2, चरखी दादरी में 32.1, गुरुग्राम में 32.4, झज्जर में 31.3, जींद में 32.4, नूंह में 32.9, पलवल और पानीपत में 31.7, रेवाड़ी में 31.3, सोनीपत में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान भिवानी में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 16.3 हिसार में 15.3 करनाल में 13.3 नारनौल में 14.5 रोहतक और गुरुग्राम में 17 चरखी दादरी में 17.4 झज्जर में 14.9 जींद में 15.6 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम के साफ रहने के कारण हरियाणा के तापमान में अब धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जाएगी। सुबह शाम ठंडी हवा लोगों को राहत देगी लेकिन दिन में गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वर्तमान का मौसम हरियाणा में फसलों के लिए सबसे बेहतरीन है। हरियाणा में गेहूं की कटाई पूरे जोरों पर है और मौसम साफ रहने से इसमें तेजी आएगी। होने वाले दिनों में प्रदेश की अनाज मंडियों में गेहूं की फसल तेजी से आएगी।
#Haryana #WeatherUpdate #HarvestSeason #WheatHarvesting #ClearSkies #Agriculture #FarmingLife #CropHarvest #WheatReady #FarmersOfHaryana #RuralIndia #HarvestTime #Paddyfields #Agronomy #NatureLovers #FoodSecurity #SeasonalHarvest #CommunityFarming #HaryanaFarmers